{"_id":"5a3178a14f1c1bc9678c1b32","slug":"161513191585-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बढ़ा, दृश्यता घटी, तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बढ़ा, दृश्यता घटी, तापमान गिरा
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंड बढ़ी
भिवानी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह 10 तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। शहर के भीतर कम दृश्यता की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। बाहरी इलाकों में दृश्यता का स्तर और भी खराब रहा। घने कोहरे के कारण मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर मॉर्निंग वॉक नहीं जा सके।
पिछले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क कर बुधवार को सात पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए और आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। शहर की सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को लाइन ऑन करके चलता पड़ा। मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री को भी अपनी मॉर्निंग वॉक छोड़नी पड़ी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री का सुबह छह बजे मॉर्निंग वॉक का कार्यक्रम तय था, लेकिन मौसम के तेवर को देखते हुए सैर का इरादा छोड़ना पड़ा। शाम पांच बजते ही फिर कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। रात आठ बजे फिर पूरा शहर घने कोहरे में घिर गया। दृश्यता का स्तर सुबह से भी बदतर हो गया।