फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धरतेरस आज, मंदी से मुक्ति की आस

धरतेरस आज, मंदी से मुक्ति की आस

Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
धरतेरस आज, मंदी से मुक्ति की आस
भिवानी। मंदी से उपजे निराशा के माहौल को भूल व्यापारी और दुकानदार नए जोश के साथ धनतेरस का वेलकम को तैयार हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि मंगलवार को धनतेरस से अगले तीन दिन ऐसी धन-वर्षा होगी कि मंदी के बादल छंट जाएंगे।
विज्ञापन

बहलहाल, ग्राहक का मूड अगले तीन दिन मार्केट का मिजाज तय करेंगे। धनतेरस के लिए बर्तन बाजार, सर्राफा और ऑटो मोबाइल सेक्टर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए खास तैयारी की है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पिछले साल जितना बिजनेस हो जाएगा। लेकिन, मार्केट के कई जानकार मानते हैं कि पिछले साल से 20 से 30 प्रतिशत बिजनेस कम होगा।
विज्ञापन

सोमवार को पहली बार मार्केट में ग्राहकों की भीड़ दिखी। इस भीड़ को देखकर व्यापारी-दुकानदार तबका खुश है कि देर से सही ग्राहक जोश में तो आया। बर्तन दुकानदार राजेश चांगिया ने बताया कि मंदी तो है, लेकिन उम्मीद है कि धनतेरस से अगले तीन दिन अच्छी बिक्री होगी। पिछले दस दिन मंदी की भेंट चढ़ गए, इसकी भरपाई मुश्किल है। इस वजह से पिछले साल की तुलना में 20-30 प्रतिशत बिजनेस मंदा रहेगा। चांगिया ने बताया कि धनतेरस के दिन ग्राहकों की पहली पसंद पूजा की थाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी शंकर लाल कसेरा का कहना है कि स्टील लोगों की पहली पसंद है। पीतल और तांबे के बर्तन के बमुश्किल 25-30 प्रतिशत ग्राहक हैं। कसेरा ने बताया कि इस साल 70-80 लाख रुपये के बर्तनों की बिक्री का अनुमान है। यह आंकड़ा पिछले साल से 20-30 प्रतिशत कम है। दीपक इलेक्ट्रानिक्स के संचालक दीपक का कहना है कि दो दिन से मार्केट में कुछ जान दिखी है। उम्मीद है कि अगले तीन दिन अच्छे होंगे।
व्यापार मंडल के प्रधान भानू प्रकाश का कहना है कि इस बार धनतेरस के दिन पूरे बाजार की बिक्री का आंकड़ा 10 करोड़ के पार जाना मुश्किल है। बर्तन बाजार, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटो मोबाइल सेक्टर की बिक्री पिछले साल जितनी हो जाए तो चमत्कार से कम नहीं होगा। भानू ने बताया कि त्योहारी सीजन में व्यापार-धंधे 20-25 प्रतिशत गिरने के आसार हैं।

--
मिट्टी के दीये की बिक्री में इजाफा
पूरी मार्केट में यह कहने वाले बहुत कम मिले कि इस बार बिक्री बढ़ी है। लेकिन, मिट्टी के दीये बनाने वालों का कहना है कि इस दफा 20-30 प्रतिशत उनकी बिक्री बढ़ी है। दीये बनाकर बेचने वाले विक्रम प्रजापत ने बताया कि पिछले साल की तुलना में उनकी बिक्री बढ़ी है। लोग मिट्टी के दीये खरीदने आ रहे हैं। अब तक उनकी बिक्री में 30 प्रतिशत ज्यादा हुई है। बीर सिंह का कहना है कि दीपावली तक दीयों की बिक्री और बढ़ेगी। फेरी लगाकर दीये बेचने वाली कृष्णा ने बताया कि पिछले साल जितनी ही मार्केट में दीयों की मांग है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed