{"_id":"598cc07f4f1c1b33588b45cb","slug":"161502396543-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश महापंचायत ऐतिहासिक होगी : मेचु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश महापंचायत ऐतिहासिक होगी : मेचु
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोश महापंचायत ऐतिहासिक होगी : मेचु
लोहारू
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कर्जा निपटारा बोर्ड के पूर्व सदस्य शीशराम मेचू ने कहा कि 12 अगस्त को लोहारू में होने वाली आक्रोश महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इसमें लोहारू हलके के हर गांव शहर और कस्बे से हजारों किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग के लोग भाग लेंगे। ये विचार उन्होंने गिगनाऊ,सिंघानी, झांझड़ा, सेहर व दमकोरा, पहाड़ी, नकीपूर आदि गांवों का दौरा करने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को रैली के लिए न्योता भी दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को सीएलपी लीडर किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी आदि नेता संबोधित करेेंगे। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर जनता भाजपा को माकूल जवाब देगी परंतु कांग्रेस जनता की दु:ख और तकलीफ की घड़ी में कांग्रेस जनता के साथ है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का दावा भाजपा सरकार कर रही उसका श्रेय भी किरण चौधरी को जाता है क्योंकि उन्हाेंने अपने कार्यकाल में 260 करोड़ रुपये नाबार्ड ने इसी कार्य के लिए मंजूर करवाया था जो अब सरकार को मिला है। इस मौके पर बहल ब्लॉक प्रधान सतवीर सिरसी, धूप सिंह महावीर बैराण, सुशील कासनी, जयपाल श्योराण, गोरखनाथ, कैप्टन होशियार सिंह , पवन गोकलपुरा व जगदीश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।