{"_id":"673a654eff81c6377d0fb4d4","slug":"1606-candidates-took-nmmss-exam-in-six-centers-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-125854-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह सेंटरों में 1606 परीक्षार्थियों ने दी एनएमएमएसएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह सेंटरों में 1606 परीक्षार्थियों ने दी एनएमएमएसएस परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते जिला गणित विशेषज्ञ कपिल शर्मा व अन्य
भिवानी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों में रविवार को 1606 परीक्षार्थी राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) के तहत परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि, परीक्षा के लिए 1888 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया था।
इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के रोल नंबर जांचे। परीक्षार्थियों को रोल नंबर के रंगीन प्रिंट के साथ प्रवेश दिया गया। प्रश्न-पत्र को दो भागों में बांटा गया, जिसमें पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण स्तर पर व दूसरे स्तर पर बौद्धिक स्तर पर प्रश्न पूछे गए। शिक्षा विभाग के जिला गणित विशेषज्ञ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची।
मेरिट सूची में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों को लगातार 4 साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृति के रूप में मिलेंगे। इसमें शर्त यह रहेगी कि परीक्षार्थी सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं का विद्यार्थी हो। उसने सातवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से ही पास की हो। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये या फिर इससे कम हो।
विज्ञापन
यह है राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा
इस योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के विद्यार्थी को अगले चार साल तक कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृति मिलेगी। बशर्ते उसने राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) के तहत परीक्षा मेरिट सूची के आधार पर पास की हो। चयनित विद्यार्थी को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर एनएमएमएसएस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 1888 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1606 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा शांति पूर्वक संचालित हुई।
- कपिल शर्मा, जिला गणित विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी एनएमएमएस।