{"_id":"6682f650aada1fed2c0c0500","slug":"16-days-special-ticket-checking-campaign-2277-lakh-fines-collected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119501-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 16 दिन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला 22.77 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 16 दिन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला 22.77 लाख जुर्माना वसूला
Tue, 02 Jul 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान टिकट चैक करते टीटी।
भिवानी। बीकानेर रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा रोकने और आरक्षित कोचों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए 14 से 29 जून तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रतिदिन लगभग 15 सदस्यों के दल ने आरपीएफ के सहयोग से प्रतिदिन औसतन 25 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई।
वहीं इस अभियान में बिना टिकट या अनधिकृत टिकट के साथ यात्रा करते अथवा निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने के कुल 5885 मामले दर्ज किए गए। इनसे जुर्माने एवं अतिरिक्त किराये के रूप में 22,73,845 रुपये वसूले गए। इसके अलावा 1546 अनधिकृत व्यक्तियों को आरक्षित कोचों से उतारा गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार विशेष टिकट चेकिंग दल गठित कर मंडल के बीकानेर- सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा तथा बठिंडा- सिरसा -भिवानी एवं हिसार-चूरू -बीकानेर के साथ लालगढ़- फलौदी -लालगढ़ रेलमार्गों पर प्रतिदिन विभिन्न ट्रेनों में सुबह से देर रात तक टिकट चेकिंग की गई। इसके साथ ही आरक्षित कोचों में अनधिकृत व्यक्तियों को ट्रेन से उतारा भी गया।