फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   16 days ago, the road was prepared on the arrival of the Chief Minister, now after the rain, deep potholes have emerged again

Bhiwani News: 16 दिन पहले मुख्यमंत्री आगमन पर तैयार की थी सड़क, अब बारिश के बाद फिर से गहरे गड्ढे उभरे

Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
16 days ago, the road was prepared on the arrival of the Chief Minister, now after the rain, deep potholes have emerged again
पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर बारिश के बाद रोड पर बने गढ्ढे।
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भिवानी आगमन पर मात्र 16 दिन पहले तैयार की गई सड़क भी अब टूटकर बिखर चुकी है। बारिश के बाद फिर से गहरे गड्ढे उभर गए हैं। भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग पर पुलिस अधीक्षक आवास के सामने तो सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां पैदल चलना भी संभव नहीं है। बारिश के बाद जलभराव के पानी के बीच ही वाहन गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं। नेशनल हाईवे की साइड में भी बारिश के बाहर गहरे कटाव बन गए हैं। इससे हादसों का डर बना है।
विज्ञापन

भिवानी के भीम स्टेडियम में 13 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आठ जुलाई को बारिश के जलभराव के अंदर ही नई तारकोल की लेयर डालकर सड़क तैयार कर दी थी। अमर उजाला ने नाकामी पर पर्दा...पानी पर बना दी सड़क शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित कर मामला प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

भिवानी-हांसी फोरलेन 148बी के दायरे में आता है। तिगड़ाना मोड़ से लेकर हांसी तक फोरलेन तैयार किया जा रहा है लेकिन तिगड़ाना मोड़ से भिवानी शहर में जूई नहर पुलिया तक की सड़क खस्ताहाल है। जिला कारागार रेलवे ओवरब्रिज के समीप पुलिस अधीक्षक आवास और मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित भवन और मिल्क प्लांट के सामने तो हालात है कि यहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं। सीएम के आने से पहले ही 148बी अथॉरिटी ने खस्ताहाल सड़क को छिपाने के लिए बारिश में गीली जगह पर ही तारकोल की नई लेयर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम बाईपास पर भी ढाई माह पहले बनाई सड़क उखड़ी
तोशाम बाईपास पर बापोड़ा चौक पर भी करीब ढाई माह पहले नई सड़क बनाई थी लेकिन बारिश के बाद ये सड़क भी अब टूटकर बिखर चुकी है जिसमें अब केवल गड्ढे बचे हैं। बारिश के बाद तो यहां सड़क की ऊपरी परत गायब होने के बाद कीचड़ फैला है। इसके अंदर भिवानी से तोशाम व हिसार की तरफ जाने वाले वाहन भी फंस रहे हैं।
बाईपास और निर्माणाधीन फोरलेन के किनारों में भी बारिश से बने कटाव
शहर के बाईपास और निर्माणाधीन भिवानी-हांसी फोरलेन के किनारों में भी बारिश के बाद कटाव बन गए हैं। जिसकी वजह से सर्विस रोड पर आवागमन करने वाले वाहनों के पलटने का डर बना है। इतना ही नहीं बाईपास पर तो कई जगह सड़क के किनारे इतने खतरनाक तरीके से कटाव में बदल गए हैं, जहां से अगर कोई वाहन गुजरा तो फिर नीचे खाई में ही जा गिरेगा। हालांकि संबंधित अथॉरिटी बारिश के दौरान किनारों पर बने कटाव को पाटने में जुटी हैं।

स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे की अथॉरिटी सड़क निर्माण के नाम पर केवल एजेंसियों के साथ मिलीभगत कर बजट की लीपापोती में जुटी हैं। आम जनता की परेशानी से किसी को लेना-देना नहीं हैं। नियम के अनुसार एक बार जिस सड़क का निर्माण होता है उसका तीन साल तक एजेंसी रखरखाव करती है। फोरलेन अभी बना नहीं कि सड़क बनने से पहले ही पहली बारिश में उखड़कर बिखर गई। संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-अभिषेक बंसल, अध्यक्ष काॅस्मेटिक्स एसोसिएशन, भिवानी।

सरकुलर रोड और मुख्य सड़कों की हालत बारिश के बाद खराब हो चुकी है। अधिकारी केवल पैचवर्क करा देते हैं जो अगली बारिश में धुल जाते हैं। ऐसा भी एक दो बार ही हो पाता है। साल भर बाद फिर नई सड़क और नया बजट हड़पने की तैयारी हो जाती है। निर्माण में न केवल अधिकारी मानकों को जांचें बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि ये सड़क तय अवधि तक ठीक रहेगी।

-जोगिंदर फोगाट प्रेमनगर निवासी

भिवानी-हांसी फोरलेन का निर्माण काम चल रहा है। जिन जगहों पर पानी का नियमित ठहराव होता है वहां पर आरसीसी पैटर्न पर सड़क तैयार कराई जाएगी। यह काम बारिश के मौसम के बाद कराया जाएगा। फिलहाल फोरलेन निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है।
-राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed