फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   16 corona infected healthy, eight new patients found

16 कोरोना संक्रमित स्वस्थ, आठ नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
16 corona infected healthy, eight new patients found
नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार ही गिरावट आ रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मरीज मिले हैं, जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 57 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 46 ग्रामीण और 11 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित 48 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि नौ मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं शनिवार को जिले के 850 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। हालांकि जिले के 665 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 3963 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3895 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी है। वहीं फिलहाल 57 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में 436 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन की डोज
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान जारी है। शनिवार को जिले में 436 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जिनमें से 15 से 17 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 140 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 232 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 33 डोज, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 31 डोज लगाई हैं। जिले में 851284 को पहली और 759356 को दूसरी डोज लगाई है। जिले में 6937 को एहतियात डोज लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन अवश्य लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेनशन और जागरूकता अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed