फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   16 and a half year old minor became pregnant for five months, came to know when her health deteriorated

Bhiwani News: साढ़े 16 साल की नाबालिग लड़की हुई पांच माह की गर्भवती, तबियत बिगडने पर पता चला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
16 and a half year old minor became pregnant for five months, came to know when her health deteriorated
भिवानी। शहर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली जैन पुलिस चौकी इलाका में साढ़े 16 साल की एक नाबालिग के पांच माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति के समक्ष दी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पीड़ित की मां ने भी लिखित शिकायत जैन पुलिस चौकी में दी। वहीं इस संबंध में शहर थाना पुलिस पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करने में भी जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार पिछले चार साल से आरोपी युवक उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है।
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वह घरों में काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करती है। उसका पति बीमार है, जो फिलहाल घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे सांस ले रहा है। उसके दो लड़के और एक लड़की है। उसकी साढ़े 16 साल की लड़की ने नौंवी कक्षा में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद वह घरेलू कामकाज ही करने लगी थी। उसकी बेटी को अचानक चक्कर आया और वह गिर गई। इसके बाद उसे उपचार दिलाया तो पता चला कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

पीड़ित ने परिजनों को बताया कि पानीपत निवासी अजय नामक युवक पिछले चार साल से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। अजय भिवानी के बावड़ीगेट क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता है और वह जैन चौक चंद्रगिरी स्कूल के समीप अपनी दादी के पास रहता है। लड़की ने बताया कि वह जब स्कूल में पढ़ती थी, तब से ही युवक उसके साथ घिनौना काम करता आ रहा है। उसे शादी का झांसा भी देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर पीड़ित के घर पहुंचे और इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी जुटाई। जिसके बाद पीड़ित लड़की की मां ने जैन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी। शहर थाना पुलिस भी पीड़ित लड़की के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।
आरोपी लड़के के परिजन भी बच्चे और लड़की को अपनाने को तैयार
आरोपी अजय (22) के परिजन भी पीड़ित व उसके पेट में पल रहे बच्चे को अपनाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को लड़के के परिजन भी पीड़िता के घर पहुंच गए थे। इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई होती देख लड़के के परिजन भी मौके से निकल गए। पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप था कि लड़के वाले उनकी नाबालिग बेटी को उन्हें शादी कराने का झांसा देकर लेने आए थे। उनकी बेटी व उसके पेट में पल रहे बच्चे के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है, इसी आशंका से वे उनकी बातों में नहीं आए और मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई।
बाल कल्याण समिति लेगी पीड़ित के पेट में पल रहे भ्रूण के भविष्य का फैसला
नाबालिग लड़की के पेट में पल रहे भ्रूण के भविष्य का फैसला बाल कल्याण समिति लेगी। बाल कल्याण समिति पीड़ित की काउंसिलिंग और उसका मेडिकल चेकअप भी कराएगी। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि लड़की की मानसिक और शारीरिक हालत किस स्थिति में है। इसके बाद पीड़ित की सहमति के बाद ही इस बच्चे के जन्म और उसे गिराने के संबंध में अंतिम फैसला बाल कल्याण समिति का ही होगा
हमारे समक्ष नाबालिग लड़की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई गई है। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया है। वहीं पीड़ित लड़की को सीडब्ल्यूसी की तरफ से हर संभव आर्थिक मदद और कानूनी सहायता के अलावा पुनर्वास की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

- सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी
महिला जांच अधिकारी पीड़िता के बयान दर्ज करने गई है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा।
- सतीश कुमार, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed