फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पचास मिनट बरसे मेघा, गर्मी से मिली राहत

पचास मिनट बरसे मेघा, गर्मी से मिली राहत

Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
पचास मिनट बरसे मेघा, गर्मी से मिली राहत
भिवानी। दिनभर जहां 38 डिग्री तापमान ने लोगों को झुलसाया तो शाम को 50 मिनट की झमाझम बारिश से लोगों को राहत लेकर आई। 50 मिनट की बारिश के बाद भी आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। भिवानी में छह तो लोहारू में सात एमएम बारिश हुई। बहल में तीन, बवानीखेड़ा, सिवानी, कैरू में भी बारिश हुई। बारिश के बाद जहां गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के भी चेहरे खिले गए। उन्हें कपास की बेहतर फसल होने की उम्मीद है। भिवानी, लोहारू में निचले क्षेत्रों में हुआ जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में 38 डिग्री तापमान तक रहा मगर गर्मी ने खूब पसीना निकाला। शाम चार बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काली घटाएं छा गई। शाम 4:22 बजे पर अचानक बारिश शुरू हुई। करीब 50 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम काफी खुशगवार हुआ और तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के हनुमान ढाणी, पुराना बस स्टैंड, गवर्नमेंट स्कूल के पास, हांसी रोड आदि विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हुआ। जो लोगों के लिए परेशानी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहल में बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान
बहल। पिछले चार दिनों से गर्मी की मार से झुलस रहे लोगों को बारिश होने से राहत मिली। दोपहर बाद हलकी आंधी के बाद करीब तीन एमएम तक बारिश हुई। बारिश से करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से तापमान 40 से 37 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सोमवार शाम को बारिश हुई। दस मिनट की कभी तेज तो काी मंद बारिश हुई जो करीब तीन एमएम तक आंकी गई। बहल के अलावा पातवान, सुरपुरा कलां, खुर्द, सेरला सहित कुछ अन्य गांवों में भी कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। एडीओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बहल के अलावा कुछ अन्य गांवों में तीन से पांच एमएम तक बारिश हुई है। निश्चित रूप से बारिश से कपास की फसल को संजीवनी मिलेगी तथा अन्य फसलों की बुवाई हो सकेगी।

लोहारू में सात एमएम बारिश, जलभराव बना परेशानी
लोहारू। सोमवार को दोपहर के बाद लोहारू और आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश के होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में सात एमएम तक बारिश दर्ज की गई। प्री मानसून बरसात जहां एक ओर किसानों की कपास की फसल के लिए वरदान साबित हुई है वहीं राजमार्ग 709ई, लोक निर्माण बस स्टेंड, पीएनबी चौक, रेस्ट हाऊस, कोर्ट रोड, मुख्य बाजार सहित शहर की अनेक गलियों जलमग्न हो गई। एसबीआई, यूको बैंक, सब्जी मंडी, सीएचसी सड़क मार्ग फरटिया रोड, मंडी गेट, पिलानी रोड पर, चिड़ावा रोड बरसात के पानी के जमा होने के कारण वाहन राहगिरों के लिए परेशानी का सबब बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed