{"_id":"5d0d30698ebc3e6fb9179aa0","slug":"156114543346-bhiwani-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड में 6 देशों के साथ मुकाबले के लिए भिवानी में तैयार होगी टीम इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड में 6 देशों के साथ मुकाबले के लिए भिवानी में तैयार होगी टीम इंडिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भारतीय क्रिकेट दिव्यांग टीम का भिवानी में पहुंचने पर रेलवे स्टेशन स्वागत किया गया। क्रिकेट टीम 2 से 13 अगस्त तक इंग्लैंड में होने वाले दिव्यांग विश्व क्रिकेट कप में हिस्सा लेगी। दिव्यांग विश्व कप में भारत के अलावा इंग्लैंड, जिम्बाबे, पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश सहित कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसकी तैयारियों के लिए भारतीय दिव्यांग टीम का 22 से 24 जून तक भिवानी के जी लिट्रा मैदान में तीन दिवसीय फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया है।
रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री संघ सहित अनेक संगठनों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर नगरपरिषद चेयरमैन रणसिंह यादव,,उपाध्यक्ष मामंचन्द, महावीर डालमिया, स्टेशन अधीक्षक जेके गुप्ता मौजूद रहे। चित्रकूट में विधायक घनश्याम सर्राफ,नंद किशोर अग्रवाल, सुरेंद्र लोहिया, रवि चौहान और संजय गोयल ने स्वागत किया। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन के लिए बीसीसीआई की देखरेख में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की कमेटी में 250 के लगभग खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, महासचिव रवि चौहान, कैम्प प्रभारी संजय गोयल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।