फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मंडियों में भीगा पीला सोना, आढ़ती और किसान परेशान, दो दिन बंद रहेगी खरीद

मंडियों में भीगा पीला सोना, आढ़ती और किसान परेशान, दो दिन बंद रहेगी खरीद

Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में भीगा पीला सोना, आढ़ती और किसान परेशान, दो दिन बंद रहेगी खरीद
भिवानी। अचानक मौसम बिगड़ने और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी और अल सुबह बारिश से अनाज मंडी में किसानों का खुले आसमान के तले रखा करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी आढ़तियों ने गेहूं और सरसों को सुरक्षित रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। आढ़तियों ने किसानों को फोन कर मौसम ठीक नहीं होने तक गेहूं मंडी में नहीं लाने की अपील की। वहीं खरीद दो दिन बंद रहेगी। गेहूं ही नहीं मंडी में सरसों भी भीगी। रात को आए अंधड़ में कुछ जगह पेड़ टूटकर गिरने के समाचार हैं। वहीं बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

भिवानी अनाज मंडी में सोमवार से ही गेहूं की अधिकारिक खरीद शुरू हुई थी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने किसानों की करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीदा था। वहीं अनाज मंडी में करीब 40 हजार क्विंटल गेहूं आया है। खरीदा गया सरकारी कट्टों में भरा गेहूं भी भीग गया। इसके अलावा मंडी में खुले आसमान के नीचे डाला गया गेहूं भी बारिश में भीगा। मंगलवार को चारा मंडी में सरसों तो अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बंद रही।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं को भीगने से बचाने के कोई प्रबंध
भिवानी अनाज मंडी में किसानों के गेहूं को बारिश में भीगने से बचाने के कोई प्रबंध नहीं थे। हालांकि किसान के गेहूं की सरकारी खरीद में मौसम की मार से बचाव के प्रबंध आढ़ती व मार्केट कमेटी द्वारा उपलब्ध कराने थे, लेकिन बारिश में किसान के गेहूं को भीगने से बचाने में दोनों ही विफल रहे। अब आढ़ती भीगे हुए गेहूं को सुखाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बारिश की आशंका, बंद रहेगी खरीद
मौसम के आगामी दो दिन तक हाई अलर्ट पर रहने की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकारी खरीद एजेंसी ने गेहूं खरीद का शेड्यूल दो दिन तक टाल दिया। वहीं आढ़तियों ने भी किसानों को फोन कर दो दिन तक मंडी में फसल नहीं लाने की अपील की। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं किसान गेहूं की कटाई में जुटा हैं, जिससे अधिकांश अनाज खेत में है। मौसम के अचानक बिगड़ने से किसानों को भी चिंता में डाल दिया है।

तापमान में आई गिरावट, गिरे पेड़
भिवानी में दो एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलती रही। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। अंधड़ के कारण, दादरी मार्ग, सब्जीमंडी के पास, रोहतक मार्ग, हांसी मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए। रात के करीब तीन से चार घंटे तक शहर की विभिन्न कॉलोनियों और गांवों में बिजली गुल रही।
मौसम साफ होने तक किसानों को मंडी में अनाज नहीं लाने के लिए आढ़तियों ने फोन पर बोला है। रात को हुई बारिश से मंगलवार को गेहूं की कोई खरीद नहीं हुई। जो गेहूं भीगा हैं, उसे आढ़ती सुखा रहे हैं, बारिश में गेहूं भीगने से किसी किसान को नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि नमी बढ़ गई हैं, जो सुखाने पर कम हो जाएगी।

-बजरंगलाल, प्रधान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी।
मौसम आगामी दो दिनों तक हाई अलर्ट पर होने से खरीद बंद करने का फैसला लिया है। बारिश में सरकारी खरीद के दायरे में आया कुछ गेहूं भी भीग गया है, जिसे सुखाने की आढ़तियों को हिदायत दी है। जब तक मौसम साफ नहीं होता तब तक गेहूं की खरीद प्रभावित रहेगी।
-मुकेश कुमार, निरीक्षक मंडी इंचार्ज खरीद एजेंसी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed