{"_id":"5ba005da867a557f677343ee","slug":"151537213914-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप मना रही स्वच्छता पखवाड़ा, शहर में लगे है कचरे के ढ़ेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप मना रही स्वच्छता पखवाड़ा, शहर में लगे है कचरे के ढ़ेर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। नगर परिषद कागजों में स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है मगर धरातल की सच्चाई यह है कि शहर के अधिकतर हिस्सों में पिछले 17 दिनों से ना तो सफाई हुई है और ना ही कचरे का उठान हो रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को कचरे का उठान नहीं होने के कारण वार्ड 31 की करीब पांच कॉलोनियों के लोग सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर रोष जताया। बाद में नप चेयरमैन के आश्वासन पर शांत हुए।
नगर परिषद ने आधे शहर की सफाई का ठेका दे रखा था जो पिछले महीने खत्म हो गया। अब शहर के आधे हिस्से यानी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वाली साइड की सफाई का काम बिल्कुल ठप है। कहने को तो नप ने अपने नियमित 20 कर्मचारियों में कुछ यहां की सफाई के लिए लगाए हैं मगर धरातल पर कहीं सफाई नजर नहीं आ रही। इस क्षेत्र में ही बाकी शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
अमर उजाला टीम ने शहर का निरीक्षण किया तो अनेक मुख्य प्वाइंट कृष्णा कॉलोनी मोड़, अस्पताल के पीछे, फैंसी चौक, नेहरू पार्क के पीछे गवर्नमेंट स्कूल मार्ग, हाउसिंग बोर्ड के पीछे कोर्ट मार्ग समेत अनेक जगह कचरे के ढेर मिले। नप अधिकारियों का कहना है कि सफाई का ठेका खत्म होने से स्थिति बिगड़ गई है। जल्द ही नया टेंडर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए वार्ड ने 200 -200 रुपये एकत्रित कर खरीदा था ऑटो, अब सब ठप
भिवानी। कचरे का उठान नहीं होने और डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य ठप होने से वार्ड 31 की आधा दर्जन कॉलोनियों की महिलाएं पार्षद बलवान सिंह के नेतृत्व में बीटीएम चौक पर एकत्रित हुई। यहां नारेबाजी कर रोष जताया और नप कार्यालय में कचरा फेंकने का निर्णय लिया। बाद में नप चेयरमैन के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई।
वार्ड की लेबर कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, चिरंजीव कॉलोनी सहित विभिन्न बस्ती के लोगों नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी है कि उनकी समस्या को जल्द हल किया जाए नहीं तो आंदोलन को उतारू होंगे। महिलाओं ने बताया कि पिछले एक माह से सफाई नहीं हो रही और कचरे के ढ़ेर लगे हैं। कचरे की समस्या को देखते हुए ही वार्ड के लोगों ने दो-दो सौ रुपये एकत्रित कर एक टैंपो खरीदा था। इसके तहत हर घर से कचरा लेना था। अब ना तो कोई सफाई कर्मचारी आता है और ना ही कूड़े को उठाने के लिए कोई वाहन।
कई बार दी सूचना, नहीं ले रहे सुध
वार्ड 31 के पार्षद बलवान सिंह ने बताया कि विभाग को कई बार सूचना दे चुके हैं उसके बाद भी यहां की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते प्रदर्शन करना पड़ा है। यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो वार्ड के लोग नगरपरिषद, जिला उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के घर के सामने कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
वर्जन:::
कुछ लोग बेवजह लोगों को बरगला रहे है। नप कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कर उन्हें व्हाट्सएप पर फोटो भेज रहे हैं जहां लोगों ने प्रदर्शन किया वहां भी सफाई हो चुकी है। इसके अलावा आधे शहर की सफाई का टेंडर जल्द ही दोबारा दिया जाएगा।
-रण सिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद