फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 to 30 percent plants in guar crop dry up due to Ukheda disease: Dr. Saini

उखेड़ा रोग से ग्वार की फसल में सूख जाते हैं 15 से 30 प्रतिशत पौधे : डॉ. सैनी

Tue, 02 Jul 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
15 to 30 percent plants in guar crop dry up due to Ukheda disease: Dr. Saini
गांव झुप्पाकलां में किसानों को उखेड़ा रोग के बारे में जानकारी देते कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
भिवानी। ग्वार की फसल में उखेड़ा रोग से लगभग 15 से 30 प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। इससे किसानों को काफी हानि उठानी पड़ती है। अधिकतर किसानों को यह जानकारी नहीं है कि उखेड़ा रोग की फंगस जमीन में ही रहती है, जो केवल भूमि में फफूंद नाशक दवा डालने से अथवा बीज उपचार से ही काबू में रखी जा सकती है।
विज्ञापन

यह बात एचएयू हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. आरके सैनी ने खंड सिवानी के गांव झुप्पाकलां में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कृषि शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कि किसान इसकी रोकथाम के लिए दवा का स्प्रे करते हैं, परंतु इसके वांछित परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में मात्र 20 रुपये के खर्च से अगर बीज को कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत नामक फफूंद नाशी से बीज उपचारित करके बोएं तो इस रोग की 10 प्रतिशत रोकथाम हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को ग्वार की शिविर में किसानों को उन्नत किस्मों जैसे एचजी 365, एचजी 563 तथा एचजी 2-20 से बिजाई करने की सलाह दी तथा प्रति एकड़ 25 किलो डीएपी को ड्रिल करने को कहा। कृषि विभाग से पहुंचे विषय विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह जांगड़ा ने नरमा, बाजरा, मूंग, मूंगफली आदि खरीफ फसलों का भरपूर उत्पादन लेने के लिए जरूरी टिप्स किसानों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान अपनी फसल का पंजीकरण अब भी करवा सकते हैं। शिविर में खार के उखेड़ा रोग की रोकथाम के लिए दवा के नमूने व साहित्य बांटे गए तथा किसानों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के उत्तर दिए गाए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के अलावा नंबरदार रविंद्र कुमार, सुशील, राजकुमार, मोहित कुमार, दर्शन कुमार, बिरजू, रोशन, रामकरण, अंकित कुमार, ताराचंद, सुरेंद्र, रामकिशन, राजेश, सुनील सहित 70 किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed