फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 cows death due to eat food in Bhiwani

अमावस्या पर हलवा-पूड़ी खाने से 15 गायों की मौत, गोसेवकों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
15 cows death due to eat food in Bhiwani
रोहतक गेट पर धरना देकर बैठे गौ सेवकों को आश्वासन देते एसडीएम संदीप कुमार। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर लोगों ने गायों को रोटी और हलवा-पूड़ी खिलाई। इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 15 गायों की मौत हो गई, वहीं 50 गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके रोष स्वरूप गो सेवक संजय परमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मृत गायों के साथ वीरवार देर शाम रोहतक चौक पर धरने पर बैठ गए। गायों को हलवा-पूड़ी खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन पर गो सेवकों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

बुधवार को अमावस के साथ श्राद्ध समाप्त हो गए। इन दिन लोग अपने पितृ को खुश करने के लिए गायों को भोजन कराते हैं। ऐसा ही बुधवार को भी हुआ। काफी लोगों ने लावारिस घूमने वाली गायों को ज्यादा मात्रा में रोटी और हलवा-पूड़ी खिला दी। इससे गायों की तबीयत बिगड़ गई। गो सेवक संजय परमार ने बताया कि 15 गायों की मौत हो गई और लगभग 50 गायों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

12 साल से कर रहे हैं जागरूक
संजय परमार ने बताया कि वे 12 साल से लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि गायों को ज्यादा मात्रा में अन्न न खिलाया जाए। गाय एक दिन में दो से ढाई किलो अन्न ही खा सकती है। इससे ज्यादा खाएगी तो बीमार हो जाएगी। मगर लोगों को समझ नहीं आ रहा। हर साल गायों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाता तब तक ये घटनाएं रुकेंगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति बनी
मृत गायों को ट्रॉली में डालकर गोसेवक रोहतक चौक पर पहुंच गए और वहां धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और वहां भीड़ जुट गई। इससे वहां पर जाम की स्थिति बन गई। एक तरफ जहां एसडीएम संदीप अग्रवाल और डीएसपी वीरेंद्र सिंह गोसेवकों को मनाने में जुटे थे, वहीं कुछ पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे हुए थे।

बैठक पर बनी सहमति
एसडीएम संदीप अग्रवाल ने गो सेवकों को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में शुक्रवार को बैठक करेंगे। वहीं, गोसेवकों ने कहा कि उन्होंने कुछ लोगों की वीडियो बनाई है, जिनको मना करने के बावजूद उन्होंने गायों को रोटी और पूड़ी खिलाई। विरोध करने पर हमला कर दिया। उनके खिलाफ भी एक्शन लिए जाने की मांग रखी। अधिकारियों ने इस बात को भी मान लिया। इसके बाद गोसेवकों ने गो माता के जयकारे के साथ धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed