फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरल पोर्टल पर फार्म भरने की ऐवज में रुपये लेने वाले दो बोर्ड कर्मी टर्मिनेट

सरल पोर्टल पर फार्म भरने की ऐवज में रुपये लेने वाले दो बोर्ड कर्मी टर्मिनेट

Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सरल पोर्टल पर फार्म भरने की ऐवज में रुपये लेने वाले दो बोर्ड कर्मी टर्मिनेट
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सरल पोर्टल के फार्म भरने के नाम पर वसूली करने वाले दो कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। ये कर्मचारी हारट्रोन कंपनी के तहत अनुबंध आधार पर लगे थे और बोर्ड आने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों से फार्म भरने के नाम पर एक सौ से दो सौ रुपये वसूल रहे थे। इसी तरह फार्म के बदले रुपये देने के बाद कैरू वासी एक व्यक्ति ने शिकायत की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और अब दोनों कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को कैरू वासी एक व्यक्ति अपने बच्चे के कागजात के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहुंचा। यहां बताया गया कि अब डुप्लीकेट फार्म के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सरल पोर्टल शुरू किया गया है। बोर्ड भवन के भूतल पर अनुबंध आधार पर लगे एक कर्मचारी ने उसे ऑनलाइन फार्म भरवाने के लिए प्रथम तल पर अनुबंध आधार पर लगे अन्य कर्मचारी के पास भेज दिया। उक्त कर्मचारी ने फार्म भरा और एक सौ रुपये शुल्क लिया। जबकि बोर्ड प्रशासन यह सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क दे रहा है। बोर्ड में इस तरह शुल्क लिए जाने की आवेदक ने बोर्ड चेयरमैन को शिकायत की। जिसके बाद रुपये लेने के मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने दोनों कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को हिदायत दी है कि बोर्ड परिसर में ऐसा किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका क्या, जो वसूल रहे 500 रुपये
शहर में प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने भी ऑनलाइन आवेदन के नाम पर लूट मचा रखी है। शिक्षा बोर्ड के बाहर ही प्राइवेट दुकानों पर ऑनलाइन फार्म आवेदन के 500 रुपये तक वसूले जा रहे है। बोर्ड परिसर में आने के बाद मजबूरन अभिभावक इन दुकानदारों के हाथों ठगे जा रहे है। बोर्ड अधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला आया है मगर उनका कहना है कि इस पर बोर्ड अधिकारी रोक नहीं लगा सकते। जिला प्रशासन ही कोई एक्शन ले सकता है।


सरल पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने करने के बदले रुपये लेने वाले हारट्रोन कंपनी के कर्मी पवन और विजेंद्र को टर्मिनेट किया गया है। बोर्ड परिसर में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed