{"_id":"598cc0704f1c1bc5508b45d6","slug":"141502396528-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर डिपो होल्डरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर डिपो होल्डरों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के लिए डिपो होल्डरों ने किया प्रदर्शन
भिवानी
डिपो होल्डर एसोसिएशन ने डिपो होल्डर्स का मासिक मानदेय तय करने समेत अनेक मांगों के लिए वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। हुडा पार्क में वीरवार को डिपो होल्डर एसोसिएशन, भिवानी के बैनर तले डिपो होल्डर इकट्ठा हुए।
एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि डिपो होल्डर की मांग है कि उनका मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए ताकि वे अपने परिवार का जीवन बसर कर सकें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी डिपो पर राशन पूरा नही पहुंच रहा है। जो राशन आ रहा है व भीगा हुआ और साफ नहीं है। इस बारे में भिवानी के कई डिपो धारकों ने डीएफएससी को भी अवगत करवाया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग कि है की सभी डिपो पर पूरा राशन पहुंचाए। उन्होंने मांग की कि सभी डिपो धारकों को उनका कमीशन दिया जाए और 2013 से बढ़ा हुआ कमीशन भी दिया जाए। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 13 अगस्त को हिसार में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर राजसिंह धनाना, राजेंद्र शर्मा, विरेंद्र, सुरेंद्र, संजय मुंढाल, भीम सिंह सिवाड़ा, ललित, राजसिंह दांगी, राजेंद्र खरक, सतनारायण भिवानी, मा. वासूदेव, विनोद सैनी, दयांनद, पवन, विक्रम, गुलशन, दिनेश, तेजभान, सोमबीर दादरी समेत अनेक डिपो होल्डर मौजूद थे।
--