फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 people die in corona, new positive found, doctors

कोरोना से सीबीएलयू के क्लर्क समेत 14 की मौत

Fri, 21 May 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
14 people die in corona, new positive found, doctors
भिवानी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ढलान की ओर होने के बावजूद घातक साबित हो रही है। वीरवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के क्लर्क समेत 14 लोग दम तोड़ गए। जिनमें पांच महिलाएं हैं तो चार ऐसे हैं, जिनकी आयु 30 से 45 वर्ष के बीच है। स्वास्थ्य विभाग में पूर्व में अधिकारी रहे सेवानिवृत्त चिकित्सक की भी मौत की सूचना आई है। युवाओं की मौत ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। अब तक जिले में 462 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को 551 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19620 तक पहुंच गया है। इनमें 16807 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 551 संक्रमित ठीक हुए। जिले में अब 2351 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 1350 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए वहीं 1288 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घातक साबित हो रहा है। खासकर मई माह में तो कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बन रहा है। पिछले 20 दिन के दौरान 249 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके है। वहीं 9605 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त चिकित्सक ने तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग भिवानी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एक सेवानिवृत्त चिकित्सक की भी मौत की सूचना आई है। सोशल मीडिया पर उक्त चिकित्सक के निधन पर सभी ने शोक जताया। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- सीबीएलयू के क्लर्क ने तोड़ा दम : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के 44 वर्षीय क्लर्क की मौत की सूचना आई है। वह पार्क कॉलोनी में रहते थे। 30 अप्रैल को उन्हें तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां चार मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
- नलोई के युवक ने तोड़ा दम : नलोई वासी 35 वर्षीय युवक ने खांसी, गले में खरास होने के बाद 15 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पांच मई को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
- खेड़ा के बुजुर्ग, कुंगड़ के युवक की हुई मौत : खेड़ा गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ हुई थी। 19 मई को उनकी मौत हुई। कुंगड़ गांव का 38 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए पंजाब के मोगा तक लेकर गए। 14 मई को उनकी मौत हुई।
- मुंढाल की महिला ने तोड़ा दम : मुंढाल खुर्द की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। 13 मई को उनकी मौत हुई। वहीं दिनोद वासी एक व्यक्ति की 20 मई को मौत हुई। कोंट रोड वासी 62 वर्षीय महिला की 19 मई को मौत हुई। सिरसा घोघड़ा वासी 73 वर्षीय व्यक्ति की 15 मई को मौत हुई।
- धनाना के व्यक्ति ने तोड़ा दम : धनाना वासी 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। व्यक्ति को चार मई को बुखार हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने पहले महम के एक निजी अस्पताल और फिर हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां 11 मई को उनकी मौत हो गई।
- तिगड़ाना के व्यक्ति ने तोड़ा दम : तिगड़ाना गांव का 66 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ गया। व्यक्ति को हार्ट, किडनी संबंधित समस्या भी थी। 16 मई को व्यक्ति की मृत्यु हुई। मतानी गांव की 61 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमण के कारण 14 मई को दम तोड़ गई। कैरू वासी 40 वर्षीय महिला बुखार के बाद 10 मई को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ गई। सिवाच गांव की 85 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण के कारण 17 मई को मौत हो गई।

वर्जन:::
कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है, जो कि चिंता का विषय है। लोग खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त होने पर तुरंत जांच करवाए। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और जहां तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकले।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed