फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14, including police die from corona , 997 infected

पुलिस कर्मी समेत 14 ने तोड़ा दम, 997 संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
14, including police die from corona , 997 infected
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण घातक होता जा रहा है। साथ ही नए रिकार्ड भी बना रहा है। शनिवार को एक पुलिस कर्मी समेत 14 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं रिकार्ड 997 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3088 तक बढ़ गया है। अब तक जिले में 13999 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 10603 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 369 संक्रमित ठीक हुए। शनिवार को 1550 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। अभी तक 3621 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

मई माह में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर है। मई माह के आठ दिनों में ही 93 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। अब तक जिले में 308 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। यानी औसतन 500 संक्रमित हर रोज सामने आ रहे हैं और औसतन 12 संक्रमित अपनी जान गवां रहे हैं। युवाओं का मरना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

एक दिन की राहत के बाद रिकार्ड तोड़ संक्रमित
अप्रैल और मई माह कोरोना के मामले में खासे खतरनाक साबित हो रहे हैं। हर रोज संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित आने का भी रिकार्ड बन रहा है। शुक्रवार को 21 दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम था और 74 संक्रमित मिले थे। एक दिन की राहत के बाद आफत बरसी और रिकार्ड तोड़ 997 कोरोना संक्रमित सामने आए। इससे पहले चार मई को 821 कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इस माह में अगर शुक्रवार को छोड़ दे तो बाकी सातों दिन संक्रमितों के संख्या 300 से अधिक रही है। चार बार आंकड़ा 400 के पार गया तो एक बार 821 और शनिवार को रिकार्ड तोड़ 997 संक्रमित सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- आदर्श नगर के व्यक्ति ने तोड़ा दम: आदर्श नगर कॉलोनी के 44 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। उन्हें 28 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
- उमरावत के युवक ने तोड़ा दम: उमराव गांव के महज 28 वर्षीय युवा भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला युवक 30 अप्रैल को अपने घर लौटा। इसके बाद तबीयत खराब हुई और उसे उपचार के अस्पताल ले जाया गया। जहां सात मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भिवानी के ही एक अन्य व्यक्ति ने सात मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनाजमंडी के भी एक व्यक्ति ने सात मई की दोपहर के समय उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- रिश्तेदारी में आए व्यक्ति ने तोड़ा दम : गुरुग्राम वासी 62 वर्षीय व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी में हनुमान गेट पर आया था। उन्हें तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पांच मई को अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- बुखार के बाद महिला ने तोड़ा दम : तिगड़ाना गांव की एक महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। महिला की कोरोना रिपोर्ट पांच मई को पॉजिटिव आई थी। महिला को तीन-चार दिन से बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया मगर ऑक्सीजन बेड नहीं मिला। जिसके बाद परिजन उन्हें रेवाड़ी ले गए। वहां भी ऑक्सीजन बेड नहीं मिला। जिसके बाद परिजन उन्हें वापस ला रहे थे तो महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
- इंदीवाली के पुलिस के जवान ने तोड़ा दम : इंदीवाली गांव वासी 34 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमण के चलते जिंदगी की जंग हार गया। वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत था। पांच मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें सिने में दर्द हुआ। जिसके बाद सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
- मंढोली कलां के व्यक्ति ने तोड़ा दम: मंढोली कलां के करीब 56 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। उन्हें चार मई को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। छह मई की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- झुंपा खुर्द के व्यक्ति ने तोड़ा दम: झुंपा खुर्द के करीब 65 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह एक्स सर्विसमैन थे और सांस में तकलीफ के बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां सात मई को उनकी मौत हो गई।
- नीमड़ीवाली के बुजुर्ग ने तोड़ा दम: कोरोना संक्रमित नीमड़ीवाली वासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की भी सात मई को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। छह मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और पिछले करीब 10 दिन से उन्हें बुखार था।
- बुखार के बाद तोड़ रहे दम: दादरी गेट वासी 57 वर्षीय व्यक्ति ने सात मई की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जैन चौक तेलीवाड़ा के 38 वर्षीय व्यक्ति ने आठ मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दम तोड़ा। तिगड़ाना की महिला ने आठ मई की सुबह दम तोड़ा तो भिवानी की ही एक महिला ने सात मई की रात को दम तोड़ा। सभी को पहले बुखार की शिकायत हुई थी।

तिथि संक्रमित केस ठीक हुए मौत
01 मई 312 264 09
02 मई 428 212 07
03 मई 466 412 13
04 मई 821 337 13
05 मई 416 364 15
06 मई 470 100 11
07 मई 74 302 11
08मई 997 369 14
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को सावधानी रखनी होंगी। सावधानी रखकर ही बचाव संभव है। आज जरूरत है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घर में ही रहे। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाए। साथ ही घर में रहकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फलों, तरल पदार्थों का सेवन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed