फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 cases of cheating registered in class 10th board exam

Bhiwani News: दसवीं की बोर्ड परीक्षा में नकल के 14 मामले दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
14 cases of cheating registered in class 10th board exam
भिवानी। प्रदेशभर में 798 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं शैक्षिक और डीएलएड री-अपीयर, मर्सी चांस की परीक्षा में शुक्रवार को नकल के 14 मामले दर्ज हुए। शुक्रवार को दसवीं की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क परीक्षा में 44318 परीक्षार्थी एवं डीएलएड की पर्यावरण अध्ययन की दक्षता तथा शिक्षा शास्त्र के 1827 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते द्वारा नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र रावमावि, टपकन-2 पर नकल का एक मामला दर्ज किया। एनडीएम पब्लिक वमावि, पून्हाना-9 पर नकल के दो और निक्की मॉडल वमावि, पिनगंवा-6 पर नकल के तीन मामले पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते द्वारा भी जिला-नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा केंद्र रावमावि, फिरोजपुर नमक, नूंह-16 (बी-2) पर नकल का एक, निक्की मॉडल वमावि, पिनगंवा-6 पर नकल के दो और एनडीएम पब्लिक वमावि, पून्हाना-9 पर नकल के दो केस पकड़े। अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के दो मामले दर्ज किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को संचालित होने वाली 12वीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत और डीएलएड सामाजिक विज्ञान शिक्षा की दक्षता तथा शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में 431 परीक्षा केंद्रों पर 14198 परीक्षार्थी प्रविष्ट होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed