{"_id":"6091988f8ebc3ed62e745c5f","slug":"13-people-die-in-corona-two-advocate-821-new-positive-found-bhiwani-news-rtk6072009198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो वकीलों सहित 13 लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो वकीलों सहित 13 लोगों की हुई मौत
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को दो वकीलों सहित 13 संक्रमित लोगों की मौत की सूचना आई। इनमें एक आंगनबाड़ी वर्कर और एक पुलिस अधिकारी का बेटा भी शामिल है। पिछले चार दिन की बात करें तो 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 2027 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। मंगलवार को तो रिकॉर्ड तोड़ 821 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। अब जिले में 2317 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 12042 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 9468 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 337 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। 1600 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर बनता जा रहा है। पिछले 14 दिनों में 99 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें अकेले मई माह के चार दिनों में ही 41 की मौत हो गई है। पिछले चार दिनों में औसतन 11 संक्रमित लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं, जबकि औसतन हर रोज 507 के करीब संक्रमित सामने आ रहे हैं।
इन्होंने गंवाई जान
- दो वकीलों ने गंवाई जान : भिवानी बार एसोसिएशन के दो वकील भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। वकीलों में एक बुजुर्ग अधिवक्ता थे तो दूसरे की उम्र महज 40 वर्ष ही थी। एक अधिवक्ता की 32 वर्षीय पत्नी का निधन हो गया। इनके निधन पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शोक जताया।
विज्ञापन
- तिगड़ाना की महिला ने तोड़ा दम : कोरोना वायरस से संक्रमित तिगड़ाना की 32 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। महिला को बीपी की भी शिकायत थी। 21 अप्रैल को महिला को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 23 को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो मई को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
- पुलिस अधिकारी के बेटे की हुई मौत : न्यू भारत नगर वासी एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। 34 वर्षीय युवक कोचिंग सेंटर चलाता था और उसे बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ हुई। 23 अप्रैल को कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट 25 को पॉजिटिव आई। सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में ही दाखिल किया गया, जहां दो मई को उपचार के दौरान मौत हो गई।
- दिनोद के व्यक्ति ने तोड़ा दम : दिनोद गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त व्यक्ति को बुखार और जुकाम की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- तोशाम की महिला ने तोड़ा दम : तोशाम की 64 वर्षीय महिला ने हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को तबीयत खराब होने पर 29 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां तीन मई को महिला ने दम तोड़ दिया।
- सोहांसड़ा की महिला ने तोड़ा दम : सोहांसड़ा गांव की 58 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को बुखार और खांसी की समस्या हुई थी। महिला को परिजन उपचार के लिए राजस्थान के राजगढ़ तक लेकर गए। 30 अप्रैल को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- 73 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम : भिवानी शहर की 73 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को 27 अप्रैल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो मई को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन एक और कोरोना संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया।
- कृष्णा कॉलोनी के व्यक्ति ने तोड़ा दम : कृष्णा कॉलोनी के 77 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। 29 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
- बुखार के बाद व्यक्ति ने तोड़ा दम : बुखार होने के कृष्णा कॉलोनी के एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति को 25 अप्रैल को बुखार हुआ था। जिसके बाद तबीयत बिगड़ती गई।
- बीरण की महिला ने तोड़ा दम : बीरण गांव की 54 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां 29 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ और 30 अप्रैल को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
- 29 वर्षीय जमीदार ने तोड़ा दम : ढाणी बीरण के कोरोना संक्रमित 29 वर्षीय जमीदार की भी मौत हो गई है। उन्हें पाचं दिन तक बुखार की शिकायत हुई। 29 अप्रैल को उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक मई को जमीदार ने दम तोड़ दिया।
- आंगनबाड़ी वर्कर ने तोड़ा दम : बीरण गांव की 52 वर्षीय आंगनबाड़ी वर्कर की भी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई। महिला को पहले हलकी खांसी हुई थी। 29 को कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट एक मई को पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
1022 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन
18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में वैक्सीन के प्रति उत्साह है। मंगलवार को 1022 युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। 45 से अधिक आयु वर्ग के 57 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को कुल 1079 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि विभाग का लक्ष्य 1250 को वैक्सीन लगाने का था। जिले में अब तक 142774 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
तिथि संक्रमित केस ठीक हुए मौत
27 अप्रैल 145 200 10
28 अप्रैल 453 234 10
29 अप्रैल 207 321 08
30 अप्रैल 246 43 08
01 मई 312 264 09
02 मई 428 212 07
03 मई 466 412 13
04 मई 821 337 13
वर्जन::::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी ही बचाव का एकमात्र उपाय है। अब सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है और लोग इसका पालन करते हुए घरों में ही रहे। घर में भी सावधानी रखें और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
वर्जन::
मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता करीब 65 वर्षीय अमरलाल हंस और जोगेंद्र सैनी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। हमारे साथी पवन तिगड़ानिया की पत्नी का भी कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ है। इनके निधन पर बहुत दुख है। सभी अधिवक्ता सावधानी रखें और सभी कार्यालय के जरूरी कार्यों को छोड़ अपने घर में ही सुरक्षित रहे। अब संक्रमण चरम पर है और सावधानी रखनी जरूरी है।
सत्यजीत पिलानिया, प्रधान, बार एसोसिएशन भिवानी