{"_id":"65f5f329c5cd967ad10a8b5f","slug":"13-lakh-rupees-embezzled-in-the-name-of-getting-a-job-fraud-case-registered-against-two-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-114744-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख हड़पे, दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख हड़पे, दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी अमरजीत ने बताया कि आरोपी संजय व सुखबीर ने मिलीभगत कर उससे एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की है। उसने आरोप लगाया कि उसे नौकरी नहीं लगवाने पर पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। उसने बताया कि उसकी सुखबीर से मुलाकात हुई थी। जिसने बताया कि वह संजय को जानता है जो सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का काम करता है। उससे आरोपियों ने नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे थे, जिस पर वह उन्हें 13 लाख रुपये दे चुका था। बावजूद इसके उसकी कोई नौकरी नहीं लगी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सुखबीर व संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।