{"_id":"5e692d808ebc3eeb4d7aa80d","slug":"12th-exam-board-cheating-bhiwani-news-rtk5464086193","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के मैथ के पेपर में खूब चली नकल, सांघी परीक्षा केंद्र में अंदर मिले हल प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के मैथ के पेपर में खूब चली नकल, सांघी परीक्षा केंद्र में अंदर मिले हल प्रश्न पत्र
विज्ञापन
नकल डाल दीवार फांदकर भागता युवक व परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के मैथ के पेपर में रोहतक के गांव सांघी में बनाए दो परीक्षा केंद्रों के अंदर ही हल किए हुए प्रश्न पत्र मिले। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह की फ्लाइंग परीक्षा केंद्र में पहुंची तो मिड-डे मील कर्मचारी ही नकल की पर्चियां हटाने में जुट गए।
बोर्ड चेयरमैन ने जांच की तो पाया कि पूरे प्रश्न पत्र को हल कर पर्चियां परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों तक पहुंचाई हुई थी। कहीं फोटो स्टेट कॉपी थी तो कहीं हाथ से लिखे हुए। अत्यधिक आंतरिक और बाहरी हस्तक्षेप के कारण दोनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई। बुधवार को बारहवीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) गणित विषय की परीक्षा में 138 नकलची पकड़े गए। ड्यूटी से कोताही बरतने पर पांच सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए और प्रतिरूपण के छह केस दर्ज किए गए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने रोहतक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के दो केस पकड़े। बाहरी हस्तक्षेप एवं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि सांघी-1 व सांघी-2 पर हुई परीक्षा रद्द की गई। परीक्षा केंद्र को 12 मार्च की परीक्षा के बाद रोहतक शिफ्ट कर दिया गया है। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र गीता विद्या मंदिर वमावि. सोनीपत-12(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राज अरोड़ा, पीजीटी हिंदी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
उधर, बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 10 केस पकड़े। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 126 केस दर्ज किए। परीक्षा केंद्र जनता वमावि कुरुक्षेत्र-8(बी-1) पर अनुक्रमांक 1709815074, 2009820016, 2009820124, 180941255, 1807410748 व 1708815999 प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्र आर्य कन्या वमावि पानीपत-3 पर नियुक्त पर्यवेक्षक धीरज, पीआरटी, परीक्षा केंद्र रावमावि जखौली-3(सोनीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक तेजबीर सिंह, पीटीआई, देवरिषी वमावि बहालगढ़, परीक्षा केंद्र बल्यू बर्ड हाई स्कूल फतेहाबाद-4 पर नियुक्त पर्यवेक्षक संदीप सिंह, टीजीटी, पीएचई राउवि भट्टू खुर्द और परीक्षा केंद्र बाल भारती वमावि फतेहाबाद-2 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, पीआरटी को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र अनुपम पब्लिक वमावि होडल-1(बी-1) पर एक बाहरी व्यक्ति प्रवीन कुमार को परीक्षा संबंधी सामग्री के साथ पुलिस के हवाले किया गया।