फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला आयोग की सदस्य बेदी ने किया सामान्य अस्पताल का निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य बेदी ने किया सामान्य अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 23 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य बेदी ने किया सामान्य अस्पताल का निरीक्षण
आयोग ने सामान्य अस्पताल में जांचीं महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन

-महिला आयोग की सदस्या बेदी ने किया सामान्य अस्पताल का निरीक्षण, बलियाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने शुक्रवार को कस्बा बवानीखेड़ा स्थित राजकीय सामान्य अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने यहां पर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और स्टाफ सदस्यों को मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव बलियाली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी दौरा किया और छात्राओं को महिला आयोग द्वारा सुरक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी।
सुमन बेदी ने बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में पूछा। महिलाओं को दिए जाने वाले उपचार संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। आयोग की सदस्य ने अस्पताल में उपचाराधीन गांव बडसी निवासी रोशनी से बात की और अस्पताल में दाखिल होने का कारण जाना। रोशनी ने बेदी के समक्ष आरोप लगाते हुए बताया कि उनके आस-पड़ोस से ही लोग उनके साथ झगड़ा व मारपीट करते है। इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। इस पर बेदी ने मौके पर मौजूद थाना बवानीखेड़ा के पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेदी ने अस्पताल में शौचालयों व अस्पताल की सफाई व्यवस्था व पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया, जो कि खराब मिले। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को पूरा करने के लिए सरकार के पास मांग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बलियाली स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सुमन बेदी ने गांव बलियाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देने वालों को हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में फांसी की सजा का प्रावधान हो चुका है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे छेड़छाड़ या शोषण की घटनाओं को दबाने की बजाय पुलिस प्रशासन व कानून की मदद लें ताकि समय रहते बड़ी घटना होन से बचा जा सके और आरोपी को सजा मिल सके। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, श्रम कल्याण बोर्ड के सलाहकार सदस्य देशराज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कन्या स्कूल के प्राचार्य सतीश यादव व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य रामधारी तथा राज कुमार शर्मा सहित स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 12
************************
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed