{"_id":"59ea49c74f1c1bc9678b6b54","slug":"121508526535-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया मजदूर विरोधी फैसले लने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया मजदूर विरोधी फैसले लने का आरोप
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह यादगार भवन सीटू कार्यालय भिवानी में भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक जिला प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यूनियन महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। पहले कन्यादान में कटौती व अब छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं में कटौती की जा रही है।
यूनियन नेता ने कहा कि बोर्ड में जमा 25 सौ करोड़ रुपये को सरकार मजदूरों पर खर्च करने की बजाय अपने चहेतों को चटाने की तैयारी कर रही है। भाजपा की मोदी सरकार तमाम सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र की स्तर पर एकत्रित करके शेयर मार्केट में लगाने की तैयारी कर रही है। मजदूर के लिए कल्याणकारी सुविधाओं को खत्म किया जा रहा है। जिसे भवन निर्माण कामगार हरियाणा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। 9,10 व 11 नवंबर को दिल्ली पड़ाव में बड़ी संख्या में मजदूरों को शामिल होंगे व 24 अक्तूबर को राज्य कमेटी की बैठक करके हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। बैठक को राज कुमार तिगड़ाना, संजय बलियाली, नसीब दांग, जय भगवान रावलधी, सुमेर धारणी, सरजीत, हनुमान सुई, राजबीर सागवन, रोशन, नफे आदि ने संबोधित किया।