{"_id":"596670504f1c1b7f548b4706","slug":"121499885648-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी दलाल आज पंप हाऊस का बटन दबाकर छोड़ेंगे लोहारू की नहरों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी दलाल आज पंप हाऊस का बटन दबाकर छोड़ेंगे लोहारू की नहरों में पानी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी दलाल आज छोड़ेंगे लोहारू की नहरों में पानी
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल वीरवार को अधिकारियों की उपस्थिति में बडेसरा स्थित सात नंबर पंप हाउस का बटन दबाकर लोहारू हलके की नहरों में पानी छोड़ेंगे। इस पंप हाउस का हाल ही में कायाकल्प किया गया है। कई साल बाद क्षेत्र की नहरों की टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल ने लोहारू सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा में नहरी पानी पहुंचाने के लिए एशिया की पहली उठान सिंचाई परियोजना को साकार रूप देते हुए नहरों का जाला बिछवाया था। बाद में पर्याप्त देखभाल के अभाव में अधिकांश नहरों में पानी चलना बंद हो गया। वक्त के साथ कई नहरें अपना अस्तित्व तक खोने लगीं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने हलके में निरंतर गिरते भूजल स्तर को देखते हुए यहां के हर खेत में नहरी पानी पहुंचाने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने गिरते भूजल स्तर और नहरों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसएस काद्यान ने 22 जून को क्षेत्र की नहरों का दौरा कर इनके कायाकल्प की योजना तैयार की। इसी कड़ी में बड़ेसरा स्थित सात नंबर पंप हाउस का जीर्णोद्धार किया गया है।