फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12 years old water demand will be fulfilled

Bhiwani News: जूई में आजाद सिंह की ढाणी की 12 साल पुरानी पानी की मांग होगी पूरी

Sun, 30 Jun 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
12 years old water demand will be fulfilled
भिवानी की जुई आजाद सिंह ढाणी में नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गली। 
जूई। जूई में आजाद सिंह की ढाणी के लिए 12 साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन को जनस्वास्थ्य विभाग अब नई पाइप लाइन से जोड़कर चालू कर रहा है। ऐसा होने से पेयजल के लिए क्षेत्रवासियों की सालों पुरानी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सज्जन सिंह की ढाणी की पुरानी लाइन बंद होने से उनको पेयजल की समस्या पैदा हो सकती हैं। एक तरफ की ढाणी के लोग खुश हैं। वहीं दूसरी ढाणी के लोग इस बात से नाराज हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



सालों पुरानी मांग होगी पूरी

जूई के महिपाल सिंह, विजयपाल, विनोद कुमार, सुशील कुमार, सत्यवान, विक्की ने बताया कि पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने अपने शासन काल के दौरान आजाद सिंह की ढाणी के लिए पाइप लाइन डलवाई थी। लेकिन उसका कनेक्शन नहीं हो सका था। सालों से हम पेयजल की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे थे। कही सुनवाई नही हो रही थी। अब जेई आशीष ने इस काम को सिरे चढ़ाया है। इसके चलते इस पुरानी डाली हुई पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ा जा रहा है। हमारी सालों पुरानी मांग अब पूरी हो सकेगी। खेतों में बने ट्यूबवेल का खारा पानी पीने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस ढाणी में होगी दिक्कत

जूई के सज्जन सिंह की ढाणी के ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, मनीराम, रजनीश, विकाश, रणसिंह, सज्जन ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग दूसरी ढाणी को पेयजल आपूर्ति कर रहा है। सही काम है, लेकिन हमारी लाइन को कट कर उस लाइन को शुरू करना सही नहीं है। उस लाइन को शुरू करने के लिए हमारी लाइन को बंद कर दिया जाना हमारे साथ अन्याय है जो सहन नही किया जाएगा। विभाग को ऐसा प्रावधान करना चाहिए कि हमारी लाइन भी चलती रहे और उनकी भी चालू कर दी जाए। हमारी लाइन को बीच से कट कर बंद करके उसे चालू करना तर्क संगत कार्य नही है। प्रशासन इस बात पर संज्ञान ले। आपस में भाईचारे को लड़ाने का काम न करें। नहीं तो प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।



हमारी दुकानों के नीचे से पाइप लाइन ले जाना गलत : नसीब
जूई के कुलदीप, चंचल, नसीब, विक्की, भोलू, आंनद, प्रवीण पिंकी ने इस नई लाइन को जोड़ने पर एतराज जताते हुए कहा कि हम सब भाइयों ने दुकान बनाने के लिए प्लाट में नींव भरकर छोड़ रखी है। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने पुराने समय में जब खाली प्लाॅट थे। ये लाइन दबाकर छोड़ दी थी। हमें इस बात का ध्यान नही था। हमने दुकानों की नींव भरकर रख रखी हैं। ऐसे में दुकानों के नीचे से पेयजल की पाइप ले जाना सही नही है, इस पर हमें एतराज है। ऐसा हम नही होने देंगे। 100 मीटर दूरी पर श्मशान घाट की जमीन में ये कनेक्शन जोड़ा जा सकता है। प्रशासन से अपील है कि हमारे प्लाॅट में से इस पाइप लाइन का कनेक्शन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed