फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11th girl student commited suicide, blame of hrassment on her neighbour

11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
11th girl student commited suicide, blame of hrassment on her neighbour
भिवानी। बैंक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। लड़की घर के अंदर अकेली थी, उसके माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। मामले की जानकारी औद्योगिक पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को फंदे से नीचे उतारा और नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। मृतका का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतका के पिता ने उसकी बेटी को पड़ोसी लड़केपर परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। वह सिंचाई विभाग में तैनात है। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम लगी हुई है। उसकी सबसे छोटी बेटी चेष्ठा कोंट रोड स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार सुबह वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी चेष्ठा घर पर अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी जब घर वापस आई तो उसकी बेटी फंदे से लटक रही थी। इसकी जानकारी उसे दी गई। इसके बाद औद्योगिक पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक लड़की के पिता राजबीर का आरोप है कि उसकी बेटी को पड़ोस का ही एक लड़का काफी दिनों से परेशान करता था। इसी से तंग आकर उसकी लड़की ने ये कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
फोन पर बैंक कॉलोनी में एक लड़की के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक लड़की के पिता राजबीर ने उसकी बेटी को पड़ोसी युवक द्वारा परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed