{"_id":"5c704cf2bdec2273ad00cbbb","slug":"11550863602-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल गाड़ी के ब्रेक गर्म होकर फंसे, ट्रेक पर थमे पहिये, मानहेरू में खड़ी रही जयपुर-हिसार ट्रेन, करनी पड़ी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल गाड़ी के ब्रेक गर्म होकर फंसे, ट्रेक पर थमे पहिये, मानहेरू में खड़ी रही जयपुर-हिसार ट्रेन, करनी पड़ी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल गाड़ी के ब्रेक गर्म होकर फंसे, ट्रैक पर थमे पहिये, मानहेरू में खड़ी रही जयपुर-हिसार ट्रेन, करनी पड़ी रद्द
- मानहेरू में पांच घंटे खड़ी रही जयपुर-हिसार ट्रेन, भिवानी से हिसार के लिए रद्द कर वापस रेवाड़ी भेजी
- रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन भी हुई साढ़े तीन घंटे लेट
- यात्री रहे परेशान, बसों से करना पड़ा सफर
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रेवाड़ी से सांकरोड़ जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे के ब्रेक अचानक गर्म होकर फंस गए और डिब्बे ट्रेक पर ही कुछ दूरी पर घिसडने के बाद जाम हो गए। यह मामला दोपहर 12 बजे मानहेरू रेलवे स्टेशन पर हुआ। इसी दौरान जयपुर-हिसार ट्रेन भी मानहेरू पहुंच गई। ट्रेक खाली नहीं होने के कारण यह ट्रेन पांच घंटे वहीं खड़ी रही। शाम पौने छह बजे ट्रेन भिवानी पहुंची और इसे हिसार के लिए रद्द करते हुए वापस ही रेवाड़ी भेजा गया। ट्रेक खाली नहीं होने के कारण रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन भी करीब सवा तीन घंटे दादरी में खड़ी रही और शाम करीब सवा छह बजे गंगानगर के लिए रवाना हुई। ट्रेनों के फेर में फंसे हिसार, सिरसा, गंगानगर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतर ने मानहेरू और दादरी ही प्राइवेट साधनों और बसों से सफर तय किया।
रेवाड़ी से चलकर सांकरोड़ जा रही जिंदल क्वायल से भरी मालगाड़ी दोपहर करीब 12 बजे मानहेरू पहुंची तो अचानक ही पीछे से तीसरे डिब्बे के ब्रेक में दिक्कत आई और पहिये जाम हो गए। चलती गाड़ी के पहिये जाम होने के कारण इस इंजन के पहिये ट्रेक पर ही घिसड़ने लगे और चिंगारी उठने लगी। पहियों के पास अचानक आग लग गई। इस कारण इसे वहीं रोकने पड़ा। बताया जाता है कि धूरी गर्म होने के कारण ब्रेक में समस्या आई। इसके बाद जिस डिब्बे में समस्या उसे उसके बाद वाले दो डिब्बों को छोड़ बाकी डिब्बों सहित मालगाड़ी को रवाना किया गया।
पांच घंटे मानहेरू खड़ी रही जयपुर-हिसार, यात्रियों ने किया प्राइवेट साधनों से सफर
जयपुर हिसार ट्रेन का सुबह साढ़े 12 बजे भिवानी से हिसार के लिए रवाना होने का समय है। ट्रेन दोपहर 12:12 बजे मानहेरू पहुंच गई। मगर यहां ट्रेक पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे फंसे थे और ट्रेन आगे बढ़ सकी। जयपुर-हिसार ट्रेन यहां करीब पांच घंटे फंसी रही। ट्रेन शाम पौने छह बजे भिवानी पहुंची। दोपहर दो बजे रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन को हिसार के लिए रद्द करने का निर्णय किया। जिसके तहत पौने छह बजे भिवानी पहुंचने के बाद ट्रेन को वापस ही रेवाड़ी भेजा गया। सवा 12 बजे से मानहेरू फंसे यात्री दो घंटे तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। दो बजे जब उन्हें ट्रेन रद्द करने की सूचना मिली तो सभी निराश हुए और रेलवे प्रबंधन को कोसते रहे। इसके बाद मानहेरू से ही प्राइवेट साधनों, बसों से किसी तरह भिवानी पहुंचे। जिन्हें हिसार जाना था, वे बसों से ही हिसार के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सैकड़ों यात्री थी।
विज्ञापन
तीन घंटे ट्रेन में फंसे रहे सिरसा, गंगानगर के यात्री
रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली ट्रेन भिवानी से हर रोज 02:45 पर हिसार के लिए रवाना होती है। हिसार के बाद सिरसा होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचती है। ट्रेन अपने निर्धारित समय करीब सवा दो बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। दादरी रेलवे स्टेशन पर बताया गया कि मानहेरू में मालगाड़ी के डिब्बों में समस्या आने के कारण हिसार-जयपुर ट्रेन भी मानहेरू खड़ी है तो रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन को दादरी में ही रोके रखा गया। जिन यात्रियों को भिवानी-हिसार जाना था, वे तो प्राइवेट साधनों और बसों से निकल लिए मगर जिन यात्रियों को सिरसा, श्रीगंगानगर जाना था, वे ट्रेन में बैठकर ही इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे ट्रेन दादरी में खड़ी रही। ट्रेन शाम करीब छह बजे भिवानी पहुंची और 06:10 पर हिसार के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सैकड़ों यात्री फंसे रहे।
पांच घंटे बाद भिवानी लाया गया डैमेज डिब्बा
माल गाड़ी के डेमेज डिब्बे सहित हटाए गए तीनों डिब्बों को करीब पांच घंटे बाद भिवानी रेलवे स्टेशन पर लाया गया। यहां आउटर पर खड़ा कर क्षतिग्रस्त हिस्से उठ रहे धुएं को रोकने के लिए प्रयास किए गए। यहां ग्रीस लगाया गया। इसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने निरीक्षण किया।
वर्जन:::
मालगाड़ी के एक डिब्बे के ब्रेक मानहेरू में जाम हो गए थे। जिस कारण समस्या आई। जयपुर-हिसार ट्रेन को हिसार के लिए रद्द कर वापस रेवाड़ी भेजा गया है। वहीं रेवाड़ी-श्रीगंगानगर ट्रेन भी करीब तीन घंटे लेट हुई है। जिस कारण दोनों ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हुई है।
जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक