फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मांगे पूरी नहीं होने पर पांच एनएचएम कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

मांगे पूरी नहीं होने पर पांच एनएचएम कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी नहीं होने पर पांच एनएचएम कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। रविवार को पांच कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे तो पांच कर्मचारियों ने धरना स्थल पर मुंडन कराकर सरकार के प्रति रोष जताया। रविवार की शाम नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला भी धरना स्थल पर पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के टर्मिनेशन असंवैधानिक हैं, सरकार उनके आंदोलन को कुचलने के लिए ही इस तरह के औछे हथकंडे अपना रही है। एनएचएम कर्मचारियों की मांग को आगामी विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाया जाएगा।

रविवार को एनएचएम की हड़ताल में अनिल, बजरंग, पवन, सुनीता, सोनिका व रिंकल ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान धरना स्थल पर एनएचएम के तहत लगे एंबुलेंस चालक अनिल, विनोद व ईएमटी मिलन, नागर, राजेश ने सामूहिक मुंडन कराकर सरकार की हठधर्मिता पर भारी रोष जताया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ प्रधान प्रदीप कुमार व सुधीर भारद्वाज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों का सामूहिक मुंडन सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के लिए कराया गया है। जिसका खामियाजा आने वाले समय में सरकार को भुगतना पड़ सकता है। भिवानी जिला में अब तक 160 एनएचएम कर्मचारियों के टर्मिनेशन आर्डर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed