फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के होर्र्डिंग में फोटो पर पोती कालिख

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के होर्र्डिंग में फोटो पर पोती कालिख

Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के होर्र्डिंग में फोटो पर पोती कालिख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वर्कशॉप मोड़ के पास लगे होर्डिंग में फोटो पर कालिख पोत दी है। इसके अलावा आप के भिवानी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह के चेहरे पर कालिख पोती गई। इस पर आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पोस्टरों पर क्या हमारे चेहरों पर कालिख पोत दो मगर प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा तो दो। आप इस तरह की ओच्छी हरकतों से डरने वाली नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन मंगलवार को भिवानी के गांव बापोड़ा आए थे और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया था। इसके अलावा जनसभा की थी। आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह उनके होर्डिंग, बैनर लगाए थे।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर वर्कशॉप मोड़ के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के बिल्कुल साथ लगे बड़े होर्डिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी। इसके अलावा होर्डिंग पर आप के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह के फोटो पर भी कालिख पोती गई। अन्य के फोटो की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शायद वहां यह संभव नहीं हुआ। इस बारे में बुधवार को दिनभर चर्चाएं रही और मुख्य मार्ग के किनारे होर्डिंग लगा होने के कारण लोगों को सीधे नजर भी आया। हालांकि इस बारे में आम आदमी पार्टी की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत पुलिस में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरने और रुकने वाले नहीं हैं: नवीन जयहिंद
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आप इस तरह की ओच्छी हरकतों से डरने और रुकने वाली नहीं है। कालिख उन पर पोती जानी चाहिए जिन्होंने पिछले चार साल में कांड ही कांड किए और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। आप ने हरियाणा के अस्पतालों, स्कूलों की सच्चाई सबके सामने लाकर दिखाई है। इसी कारण भाजपा बौखलाई हुई है। कालिख होर्डिंग-बैनरों पर क्या उनके चेहरों पर पोत दो मगर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, बेहतर बिजली, बेहतर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं तो दें।

वर्जन :::
होर्डिंग में अरविंद केजरीवाल के फोटो पर कालिख पोते जाने की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। वे अन्य जगह व्यस्त होने के कारण उस ओर जा भी नहीं पाए। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-एसआई वजीर सिंह, कार्यकारी इंचार्ज, जैन चौक चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed