फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस कर्मचारियों ने संभाला रोडवेज बसों का स्टेयरिंग, तीन कर्मचारी नेता गिरफ्तार

पुलिस कर्मचारियों ने संभाला रोडवेज बसों का स्टेयरिंग, तीन कर्मचारी नेता गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों ने संभाला रोडवेज बसों का स्टेयरिंग, तीन कर्मचारी नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन कंडक्टरों के साथ अधिकतर ड्राइवर भी शामिल हो गए। जिस कारण दिनभर में महज 19 बसें ही चली। साढ़े 12 बजे के बाद महज तीन बस ही चलीं। ड्राइवरों के हड़ताल में शामिल होने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने बसों का स्टेयरिंग थामा और बसें दौड़ाई। वहीं पुलिस ने तीन कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया। रोडवेज को हड़ताल से करीब 38 लाख का नुकसान भिवानी में हो चुका है। सरकार की अधिसूचना के बाद बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी और करीब चार सौ बेरोजगारों ने ड्राइवर और कंडक्टर पदों के लिए आवेदन किया। एमबीए, बीएड, डबल एमए विद्यार्थियों ने भी 10वीं आधार पर निकली भर्ती के लिए आवेदन किया। मांगों का समाधान नहीं होने की सूरत में हड़ताल 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई।
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पुलिस सुरक्षा में सुबह बसें चलाई गई। सुबह साढ़े 12 बजे तक 16 बसें सड़क पर उतरीं । इसके बाद बाकी चालक भी हड़ताल में शामिल हो गए और साढ़े 12 बजे के बाद महज तीन बसें चली। दिनभर में 117 में से महज 19 बसें ही चली। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्राइवेट बसों पर निर्भर नजर आई। करीब चार बसों पर पुलिस कर्मचारियों को चालक बनाकर भेजा गया। वहीं दादरी डिपो और जींद डिपो से स्कूली बस भी भिवानी पहुंचे। दादरी से आई रोडवेज बसों में बस चालकों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के ड्राइवर भी बसें चला रहे थे।
विज्ञापन

तीन कर्मचारी नेता गिरफ्तार
पुलिस ने हड़ताल को रोकने के लिए शुक्रवार दोपहर बाद तीन कर्मचारी नेताओं राज कुमार दलाल, हरज्ञान घनघस, दीपेंद्र को गिरफ्तार किया। तीनों समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना में थे और इन पर 120बी, 188, 144 के तहत केस दर्ज किया गया। इससे पहले वीरवार को चार कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम हुआ शहर
कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक थम गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे नजर आए। हालांकि सुरक्षा के तौर पर पुलिस फोर्स साथ थी और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने का भी प्रयास कर रही थी।
बेरोजगारों की उमड़ी भीड़
हरियाणा रोडवेज में परिचालकों के 905 और चालक के लिए 504 पदों की भर्ती की अधिसूचना के बाद शुक्रवार को लघु सचिवालय में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। दिनभर बेरोजगार युवा फार्म भरकर जमा कराने में लगे रहे। शाम पांच बजे के बाद भी अनेक युवा फार्म जमा कराने से वंचित रह गए। करीब चार सौ से अधिक बेरोजगार युवा लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में उक्त पदों के लिए आवेदन करने पहुंचे। यहां रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी आवेदन पत्र जमा करने में लगाई गई। खासी संख्या में पुलिस फोर्स भी व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में शुक्रवार को ट्रेड यूनियनें, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, किसान सभा, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन भी उतर आए। सबसे पहले पुराना बस स्टैंड स्थित ठाकुर बीर सिंह पार्क में एकत्रित होकर जनसभा की। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, घंटाघर चौक पहुंचे। जहां सरकार का पुतला जलाकर रोष जताया। यहां से वापस पुराना बस स्टैंड पार्क तक जुलूस निकाला।

प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के नेता राजकुमार दलाल, हरज्ञान सिंह, अजय शर्मा, पवन फोगाट, घीसूराम ने की । कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने 22 अक्तूबर तक हड़ताल को बढ़ा दिया है और फैसला लिया है कि प्रत्येक गांव, गली, मोहल्लों में जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की पोल खोलेंगे तथा आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग कर सरकार को हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed