{"_id":"5baa8f10867a557ea52f34ed","slug":"111537904400-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड़ स्तर पर बनेंगे दिव्यागों के कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड़ स्तर पर बनेंगे दिव्यागों के कार्ड
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 26 से 29 सितंबर तक खंड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 26 सितंबर को खंड भिवानी क्षेत्र व शहर भिवानी के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, 27 को खंड कैरू कार्यालय, सिवानी के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय मे, 28 तोशाम खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में, खंड व शहर बवानीखेड़ा के विकास एवं पंचायत कार्यालय में, 29 को खंड बहल के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में, लोहारू के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में यूडीआईडी कार्ड आवेदन पत्र जमा होंगे। दिव्यांगजन अपना चिकित्सा प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो, ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट एवं निर्धारित प्रोफार्मा भरकर निर्धारित स्थान व समय पर पहुंच कर अपना आवेदन पत्र जमा करवाएं।
डीसी ने किया चुनाव मशीनों का निरीक्षण
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशज सिंह ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव में प्रयोग होने वाली मशीनों के चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपेट मशीनों का प्रयोग होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय में 3000 बैलेट यूनिट, 1600-1600 वीवीपेट व कंट्रोल यूनिट को बंगलौर से बैल कंपनी के इंजीनियर द्वारा प्रथम लेवल पर चेक किया जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त अंशज सिंह चुनाव कार्यालय में पहुंचे और इन मशीनों के चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया।