फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राज्यस्तरीय वन महोत्सव में बांटे जाएंगे 50 हजार पौधे

राज्यस्तरीय वन महोत्सव में बांटे जाएंगे 50 हजार पौधे

Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय वन महोत्सव में बांटे जाएंगे 50 हजार पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव के मद्देनजर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और जिले को हरा-भरा करने के लिए विशेष योजना तैयार की है। वन विभाग सिवानी में नौ जुलाई को होने वाले 68 वें प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव में लोगों को नि:शुल्क पौधे वितरित करेगा। इसके लिए 50 हजार पौधों का प्रबंध किया गया है। मौजूदा वर्ष में मानसून के दौरान वन विभाग के माध्यम से जिले में दस लाख पौधे लगाए जाएंगे।
सिवानी में नौ जुलाई को 68 वां प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव होने जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे। यहां पर आने वाले नागरिकों पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा करीब एक लाख 60 हजार पौधे पौधे व्यक्तिगत रूप से, ग्राम पंचायतों और अन्य सरकारी संस्थाओं को दिए जाएंगे। शेष पौधे विभाग अपने स्तर पर लगाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग ने जिले की 100 पंचायतों को 100-100 पौधे देने का निर्णय लिया है। पौधारोपण और वितरण के लिए वन विभाग ने तैयार कर ली है। जिला वन राजिक मंडल अधिकारी कुलदीप सांगवान ने बताया कि राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान लोगों को विभाग नि:शुल्क पौधे वितरित करेगा।
विज्ञापन

दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मेें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ तपती धूप से राहत दिलाने व ठंडी छांव उपलब्ध करवाने के मद्देनजर विभाग ने इस बार ‘हर गांव पेड़ों की छांव’ नामक योजना शुरु की है। विभाग ने जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग इनमें एक लाख 20 हजार पौधे विभाग व्यक्ति रूप से आमजन को और शेष पौधे सरकारी विभागों को देगा। ग्राम पंचायतें भी वन विभाग से पौधे ले सकेंगी। कुएं, जोहड़, मंदिर, धार्मिक स्थल, मंदिर और शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएंगे। शेष पौधे विभाग रेल, सड़क, कैनाल, जलघरों, संस्थानों, पंचायती जमीन और कृषि योग्य भूमि पर लगाएगा। विभाग की 31 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे 100-100 पौधे
हर गांव ठंडी छांव योजना के तहत वन विभाग द्वारा चरखी दादरी सहित जिला भिवानी के 100 गांवों की पंचायतों को 100-100 पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed