{"_id":"65f33a3bf1b7f746bb002b96","slug":"111-government-schools-in-20-districts-got-pmshri-status-bhiwani-news-c-21-hsr1027-341527-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 20 जिलों में 111 सरकारी स्कूलों को मिला पीएमश्री का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 20 जिलों में 111 सरकारी स्कूलों को मिला पीएमश्री का दर्जा
Thu, 14 Mar 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। केंद्र सरकार की ओर से पीएमश्री स्कूलों की दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें भिवानी के सात विद्यालयों समेत प्रदेश के 111 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया गया है।
पीएमश्री योजना में शामिल किए गए स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत स्कूल को मॉडल स्कूल में बदलकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है। इससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी। पीएमश्री स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम मिलेंगे। सभी स्कूलों में नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो सकेंगे। इससे शिक्षा स्तर को सुधारने में काफी मदद मिलेगी।
भिवानी जिले के ये स्कूल होंगे शामिल
पीएमश्री योजना में भिवानी के सात स्कूल शामिल किए गए हैं। इनमें बवानीखेड़ा खंड के गांव किरावड़ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहल खंड के गांव मंढ़ोली कलां का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी खंड के गांव मुंढाल खुर्द का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैरू खंड के गांव भानगढ़ का राजकीय हाई स्कूल, लोहारू खंड के ढिगावा जाटान का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिवानी का राजकीय गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तोशाम खंड के गांव मिरान का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पीएमश्री का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विभाग ने सात सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए नई शिक्षा नीति के अनुरूप समुचित एवं ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिनके जरिए विद्यार्थी शिक्षा का बेहतर माहौल प्राप्त कर सकेंगे।
-नरेश महता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
पीएमश्री योजना में शामिल किए गए प्रदेश के स्कूल
जिला स्कूलों की संख्या
अंबाला- 05
भिवानी- 07
चरखी दादरी- 01
फरीदाबाद- 01
फतेहाबाद- 07
गुरुग्राम- 04
हिसार- 09
झज्जर- 02
जींद- 07
कैथल- 16
कुरुक्षेत्र- 06
महेंद्रगढ़- 02
नूंह- 07
पलवल- 05
पंचकूला- 02
पानीपत- 05
रेवाड़ी- 03
रोहतक- 02
सिरसा- 07
सोनीपत- 06
यमुनानगर- 07
कुल 111