{"_id":"6a987fba904e8253930a44b0","slug":"bar-association-election-four-candidates-in-the-fray-for-the-post-of-president-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156434-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसो. चुनाव : प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसो. चुनाव : प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
भिवानी। 11 सितंबर को होने वाले भिवानी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए सुरेंद्र हंस, युधिष्ठिर वत्स, विकास बुडानिया और भरत सिंह बूरा समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ चैंबर-टू-चैंबर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच पर्चा दाखिल करने पहुंचे। चुनाव कमेटी के चेयरमैन रविंद्र शर्मा देवसरिया ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए महिला आरक्षित श्रेणी में रश्मी ठाकुर, पूजा तंवर और मीना सिंधू समेत सामान्य श्रेणी में चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
सचिव पद के लिए संजय महता, वरूण टिटाणी, नरेंद्र वशिष्ठ, सचिन सिंगला और जगजीत परमार ने तथा सह सचिव पद के लिए रेखा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
मतदान के लिए बनाए जाएंगे चार पोलिंग बूथ
चुनाव कमेटी के चेयरमैन रविंद्र शर्मा देवसरिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान के दिन अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दो अलग-अलग लाइनें बनाई जाएंगी तथा चार पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की तैयारी
रविंद्र शर्मा देवसरिया ने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवानी बार में पहली बार उपप्रधान के दो पद रखे गए हैं। इनमें एक पद महिला आरक्षित और दूसरा सामान्य रहेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार कर रहे हैं।