फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 people die in corona, 470 new positive found, doctors

कोरोना से 11 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 470 नए संक्रमित आए सामने

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
11 people die in corona, 470 new positive found, doctors
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-ब दिन गंभीर होता जा रहा है। वीरवार को भी 11 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं 470 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। पिछले छह दिनों में 68 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक जिले में मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 283 तक पहुंच गया है। संक्रमितों की बात करें तो वीरवार को 470 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 12928 तक बढ़ गया है। इनमें एक्टिव केस 2713 हैं। 9932 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 100 ठीक हुए। 1400 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

अप्रैल माह में 74 ने दम तोड़ा तो 3583 नए संक्रमित सामने आए। मई माह तो अप्रैल से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। मई के छह दिनों में ही 68 संक्रमित अपनी जान गवां चुके है। छह दिन में 2913 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। लगातार गंभीर होते संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन भी अब नए-नए इंतजाम करने पर मजबूर है। इसी कड़ी में ओपीडी में भी अब करीब 100 बेड लगा दिए गए हैं ताकि मरीजों को दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों में भी मारा-मारी, लगवा रहे सिफारिशें
सरकारी अस्पताल ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी संक्रमित मरीज को दाखिल करने को लेकर मारा-मारी है। सभी जगह तड़पते मरीजों को दाखिल करवाने के लिए परिजन परेशान हैं। नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य की सिफारिशें लगवाई जा रही है। भिवानी के निजी अस्पतालों में दिल्ली, गुरुग्राम आदि से ज्यादा मरीज दाखिल हैं। काफी मरीजों को तो सिफारिशों के बाद भी बेड नहीं मिल रहा। ऐसे में काफी दूसरे जिलों, राज्यों का रुख कर रहे हैं तो कुछ घर पर ही रखने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- केहरपुरा के व्यक्ति ने तोड़ा दम : केहरपुरा के 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। उन्हें दो मई को तबीयत बिगड़ने पर दाखिल करवाया गया था। छह मई को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
- शिव कॉलोनी की महिला ने दम तोड़ा : कोरोना संक्रमित शिव कॉलोनी नजदीक सेक्टर 13 की महिला ने दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह हनुमान गेट के एक व्यक्ति ने चार मई को उपचार के दौरान दम तोड़ा। सेक्टर 23 की एक महिला ने पांच मई की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ा।
- बिसलवास के बुजुर्ग ने तोड़ा दम: बिसलवास के करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। उन्हें 30 अप्रैल को बुखार और जुकाम हुआ था। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आराम नहीं होने पर चार मई को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पांच मई को उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
- 40 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम : जमालपुर गांव की 40 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई उन्हें एक मई को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्हें हांसी के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चार मई को परिजन फतेहाबाद ले गए मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
- सिरसी के 21 वर्षीय युवा ने तोड़ा दम : सिरसी गांव के महज 21 वर्ष का युवक भी कोरोना के संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। युवक को चार मई को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पांच मई की दोपहर को दम तोड़ दिया। इनके अलावा हालुवास के एकव्यक्ति ने पांच मई की शाम को, जाटू लोहारी की एक महिला ने पांच मई की देर शाम दम तोड़ दिया। जगत कॉलोनी के 95 वर्षीय बुजुर्ग ने घर पर ही उपचार के दौरान दम तोड़ा। रामनगर के एक व्यक्ति ने पांच मई को दम तोड़ा
3209 लोगों को लगाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
कोरोना से बचाव के लिए वीरवार को 3209 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं ज्यादा उत्साह दिखा। इस वर्ग के 2105 को वैक्सीन लगाई गई। इनके अलावा चार स्वास्थ्य कर्मियों, 21 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 542, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 537 को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अब तक जिले में 127623 को वैक्सीन की प्रथम डोज और 19628 को दूसरी डोज दी जा चुकी है यानी 147251 डोज लगाई जा चुकी है।

पिछले कुछ दिन के दौरान यह रही स्थिति
तिथि संक्रमित केस ठीक हुए मौत
27 अप्रैल 145 200 10
28 अप्रैल 453 234 10
29 अप्रैल 207 321 08
30 अप्रैल 246 43 08
01 मई 312 264 09
02 मई 428 212 07
03 मई 466 412 13
04 मई 821 337 13
05 मई 416 364 15
06 मई 470 100 11
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ नई व्यवस्थाएं भी की जा रही है। इसी कड़ी में ओपीडी में भी बेड लगवाए गए हैं। लोगों को भी घबराने की बजाए सावधानी रखनी होंगी। सावधानी रखकर ही बचाव संभव है। आज जरूरत है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घर में ही रहे। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed