फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 nominations of Zila Parishad members in panchayat polls on second day

दूसरे दिन पंचायती चुनावों में जिला परिषद सदस्यों के हुए 11 नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
11 nominations of Zila Parishad members in panchayat polls on second day
भिवानी। पंचायती चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए 11 नामांकन हुए। इनमें चार महिलाएं और सात पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं तोशाम में सरपंच के लिए दो महिलाओं ने पर्चा भरा तो मुंढाल में भी एक सरपंच और एक पंच का नामांकन हुआ। इसी प्रकार बहल खंड में सुरपुरा खुर्द गांव में सरपंच के लिए दो महिलाओं ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिला परिषद के निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जिला परिषद के लिए 11 नामांकन में से चार महिला एवं सात पुरुष प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

------------
तोशाम में सरपंच के लिए दो महिलाओं सहित तीन नामांकन आए
तोशाम/कैरू। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन खंड तोशाम में सरपंच पद के लिए दो महिलाओं सहित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं खंड कैरू में भी सरपंच पद के लिए दो महिलाओं सहित तीन व पंच पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। खंड कैरू पंचायत समिति सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड तोशाम के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीपीओ तोशाम बलराम गुप्ता ने बताया कि पंच, सरपंच व पंचायत समिति के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सरपंच पद के लिए गांव संडवा से अनवर सिंह, ढाणी मिरान में प्रमिला व पिंजोखरा से मंजू ने नामांकन दाखिल किया है। पंच व पंचायत समिति के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
उधर खंड कैरू के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीपीओ कैरू जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैरू खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों से नामांकन के दूसरे दिन सरपंच पद के लिए मनसरवास से सुनीता, खैरपुरा से वीरेंद्र व टिटाणी से प्रेमलता ने नामांकन किया है। पंच पद के लिए खैरपुरा के वार्ड छह से शर्मिला और गांव खापडवास के वार्ड तीन से सुनीता ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड नौ से भूपसिंह व वार्ड 11 से ज्योति ने नामांकन दाखिल किया है।
-------------------
सरपंच के लिए हुए आठ नामांकन
लोहारू। पंचायती चुनावों में दूसरे दिन लोहारू खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पहला नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जबकि खंड की 45 ग्राम पंचायतों में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन तक 8 उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए व पंच पद के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि लोहारू खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में लोहारू पंचायत समिति के 16 वार्डों समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के वार्ड 11 से रामनिवास ने पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। एसईपीओ दीपक शर्मा के अनुसार लोहारू खंड की 45 ग्राम पंचायतों से सरपंच पद के लिए अब तक 8 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
इनमें बारवास से पूजा, ढिगावा जाटान से धर्मबीर सिंह, फरटिया भीमा से कर्णसिंह और सतपाल, खरकड़ी से शारदा, सेहर से किरण और पहाड़ी ग्राम पंचायत से रितु व रेनु ने आवेदन पत्र जमा करवाया है। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों से पंच पद के लिए भी चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर बीईओ धूपसिंह आर्य, डॉ सुखबीर सिंह, रवींद्र डीपीई मौजूद रहे।

---------------
मुंढाल में दूसरे दिन हुए दो नामांकन
मुंढाल में सरपंच पद सहित दो नामांकन हुए। नामांकन के दूसरे दिन सरपंच पद के लिए संजय व पंच पद के लिए धर्मबीर ने अपना नामांकन भरा।
------
बहल में दो महिलाओं ने किए नामांकन
बहल में नामांकन के दूसरे दिन गांव सुरपुरा खुर्द में सरपंच के लिए दो महिलाओं ने नामांकन किया। रेनु और मोनिका ने सरपंच पद का नामांकन किया वहीं पंचायत समिति और पंच पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed