फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 KV line entangled with truck at Jui bus stand, traffic disrupted for hours

Bhiwani News: जूई बस स्टैंड पर ट्रक से उलझी 11 केवी लाइन, घंटों बाधित रहा यातायात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
11 KV line entangled with truck at Jui bus stand, traffic disrupted for hours
ई बस स्टैंड पर सड़क के बीच  लटकता 11 हजार केवी लाइन बिजली का तार।
जूई (भिवानी)। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर स्थित जूई बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह तूड़े से भरे ट्रक में 11 केवी बिजली लाइन उलझने से यातायात घंटों बाधित रहा और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में बिजली के तार नीचे सड़क की ओर लटक गए जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों तरफ बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र में बिजली बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मसिंह, सोनू, राजेश, संदीप, विनोद और दीपक ने प्रशासन व बिजली निगम से मांग की है कि जूई बस स्टैंड पर जहां-जहां 11 केवी लाइन सड़क को क्रॉस करती है वहां लोहे के ऊंचे टावर लगाए जाए। उनका कहना है कि ऐसा नहीं होने पर तूड़े से भरे ऊंचे ट्रक बार-बार इस तरह के हादसों का कारण बनेंगे जिससे भविष्य में जान-माल का नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed