फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 corona patient die, doctors, sampling

11 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 21 दिन बाद संक्रमित आए 100 से कम

Sat, 08 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
11 corona patient die, doctors, sampling
भिवानी। मई माह में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर है। शुक्रवार को भी 11 कोरोना संक्रमित जिंदगी की जंग हार गए। पिछले सात दिन में 79 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। अगर नए संक्रमितों की बात करें तो राहत भरी खबर है। करीब 21 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम आया है। शुक्रवार को 74 संक्रमित सामने आए। पिछले सात दिन में 2987 संक्रमित सामने आ चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग मरीजों और मृतकों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित है और नई-नई व्यवस्थाएं कर रहा है ताकि मरीजों को सही इलाज मिल सके।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में अप्रैल माह बहुत घातक रहा और 74 ने दम तोड़ा और 3583 नए संक्रमित सामने आए। मगर अप्रैल माह से भी कई गुना ज्यादा घातक साबित हो रहा है मई माह। मई माह के सात दिनों में ही 79 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। अब तक जिले में 294 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13000 के पार हो गया है। अबतक जिले में 13002 संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 10234 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 302 संक्रमित ठीक हुए। शुक्रवार को भी 1350 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

21 दिन बाद मिली राहत
अप्रैल और मई माह कोरोना के मामले में खासे खतरनाक साबित हो रहे है। हर रोज संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित आने का भी रिकार्ड बन रहा है। पिछले पांच दिन से एक दिन में 400 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे थे। चार मई को तो एक ही दिन में 821 कोरोना संक्रमित सामने आए। एक मई को 312 थे। 21 दिन बाद एक दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के नीचे आया। शुक्रवार को 74 संक्रमित मिले। इससे पहले 15 अप्रैल को 70 कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल और दवा दुकानों पर भीड़
सरकारी अस्पताल ही नहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। काफी लोग बेड नहीं मिलने के कारण परेशान है। अस्पताल ही नहीं शहर की दवा दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है।
इन्होंने तोड़ा दम
- अशोक कॉलोनी की महिला ने तोड़ा दम : अशोक कॉलोनी दिनोद गेट की 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। महिला का तीन मई को सैंपल हुआ था, जिसकी छह मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को 20 अप्रैल को बुखार हुआ था, जो ठीक हो गया। 22 को गले में दिक्कत हुई। 23 अप्रैल को महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। छह मई को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
- सिवानी की महिला ने तोड़ा दम : सिवानी की कोरोना संक्रमित महिला ने जालान अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
- जगत कॉलोनी की महिला ने तोड़ा दम : जगत कॉलोनी की 59 वर्षीय महिला भी कोरोना के कारण जिंदगी की जंग हार गई। महिला को15 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उन्हें बीपी संबंधित शिकायत थी। महिला ने अब उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- तिगड़ाना के व्यक्ति ने तोड़ा दम : तिगड़ाना गांव के कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- ईश्रवाल की महिला ने तोड़ा दम : ईश्रवाल की 56 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। पांच मई को उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां सैंपल जांच के लिए भेजा गया। छह मई रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सात मई को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
- खरक खुर्द के एयरफोर्स के जवान ने तोड़ा दम : खरक खुर्द गांव के एयरफोर्स के जवान की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह दिल्ली में नौकरी करता था। 30 अप्रैल को गले में खराश की समस्या हुई। दो मई को अपने गांव खरक आ गए और घर पर ही इलाज करवाया। पांच मई को ज्यादा तबीयत खराब होने पर सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां छह मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- मित्ताथल की महिला ने तोड़ा दम : मित्ताथल गांव की 70 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 30 अप्रैल को महिला की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया मगर बेड नहीं मिलने पर चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी वर्कर थी।
- मंढोली खुर्द की महिला ने तोड़ा दम : मंढोली खुर्द की 66 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। महिला ने सात मई को दम तोड़ा।
- बैंक कॉलोनी की महिला ने तोड़ा दम : बैंक कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ गई। महिला ने छई मई की शाम को दम तोड़ा।
- सीए ने तोड़ा दम : शांति नगर वासी 45 वर्षीय सीए की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह 10-15 साल सेदिल्ली के रोहिणी सेक्टर में रहती थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सात मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को सावधानी रखनी होंगी। सावधानी रखकर ही बचाव संभव है। आज जरूरत है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घर में ही रहे। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed