फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10th International Yoga Day celebrated

योग से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास : वित्त मंत्री

Sat, 22 Jun 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
10th International Yoga Day celebrated
​भिवानी के भीम स्टेडियम में योग करतीं योग ​​खिलाड़ी। 
भिवानी। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम विधि है। इससे शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 6500 गांवों में योग एवं व्यायाम शालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया हुआ है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री भीम खेल परिसर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने कहा कि यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि योग के आठ अंग हैं। इसका वर्णन वेद, उपनिषद्, पुराण एवं गीता आदि ग्रन्थों में किया गया है।
विज्ञापन


योग दिवस पर वित्त मंत्री ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

वित्त मंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशे का प्रचलन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए घातक ही नहीं बल्कि नासूर बनता जा रहा है। इसलिए युवाओं को आज इस योग दिवस पर नशे से दूर रहने का प्रण लेना चाहिए। हर रोज योग करें, जीवन भर निरोग रहें। मूल रूप से योग न केवल व्यायाम का एक रूप है, बल्कि स्वस्थ, खुशहाल एवं शांतिपूर्ण तरीके से जीवन को जीने का प्राचीन ज्ञान है। यह जीवन जीने की कला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में नौ योगाशालाओं का किया शुभारंभ
योग दिवस पर जिले के गांव सुंगरपुर, टिटानी, जैनावास, अलखपुरा, इंदीवाली, खानक, खरकड़ी सोहन, बागनवाला व देवराला में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार योगाशालाओं एवं व्यायामशालाओं का वित्त मंत्री जेपी दलाल ने शुभारंभ किया।



योगाचार्यों ने करवाया योग और बताए योग के फायदे
अंतर्राष्टीय योग दिवस में आयुष विभाग के गजानंद शास्त्री, कविता व मदन ने सूर्य नमस्कार के शुरुआत कर ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन का अभ्यास करवाया। उन्होंने योगासन व प्राणायाम के साथ-साथ योगा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, जिला योग कोऑर्डिनेटर संजय वैद्य व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने योग पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सिविल एडीसी हर्षित कुमार, एसपी वरुण सिंगला, एसडीएम हरबीर सिंह, नगराधीश विपिन कुमार, तहसीलदार अजय सैनी, सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता, योग स्पेशलिस्ट डाॅ. निशा, डॉ. प्रति शर्मा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन, डॉ. मनोज भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed