फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1036 candidates appeared for Mission Buniyad Level II examination at 5 centres in the district.

Bhiwani News: जिले के 5 केंद्रों पर 1036 परीक्षार्थियों ने दी मिशन बुनियाद द्वितीय लेवल की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
1036 candidates appeared for Mission Buniyad Level II examination at 5 centres in the district.
शहर के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी संस्कृति विद्यालय में लगी परीक्षा​र्थियों की भीड़।
भिवानी। मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण की लेवल–2 परीक्षा में शुक्रवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1036 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए तोशाम, लोहारू, कैरू, सिवानी और भिवानी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा से करीब एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे जिन्हें दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी मिशन बुनियाद–2 (2026–28) के तहत शामिल हुए।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद लेवल–2 परीक्षा के लिए प्रदेश भर से लगभग 26,000 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया था। इनमें से शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1036 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पूरे जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थी आगामी मिशन बुनियाद लेवल–3 परीक्षा में भाग लेंगे जिसमें प्रदेश भर से लगभग 8,000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सभी चरणों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर कक्षा 9वीं में प्रदेश से लगभग 4,000 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मिशन बुनियाद योजना हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय विद्यालयों और उनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को सशक्त बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य-आधारित एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में शुरू की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में मिशन बुनियाद के कुल 103 केंद्र संचालित हैं जहां कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र का नाम: कुल परीक्षार्थी – परीक्षा में उपस्थित – गैरहाजिर



राजकीय मॉडल सी.से. संस्कृति विद्यालय, भिवानी – 515 – 481 – 34



राजकीय मॉडल सी.से. संस्कृति विद्यालय, कैरू – 174 – 167 – 07



राजकीय मॉडल सी.से. संस्कृति विद्यालय, लोहारू – 98 – 98 – 00



राजकीय मॉडल सी.से. संस्कृति विद्यालय, सिवानी – 137 – 124 – 13



राजकीय मॉडल सी.से. संस्कृति विद्यालय, तोशाम – 169 – 166 – 03

कुल – 1093 – 1036 – 57





मिशन बुनियाद द्वितीय चरण की परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षार्थियों को परीक्षा से करीब एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। इस परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थी अब अगले चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। -डॉ. निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed