फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 years imprisonment and 35,000 rupees fine for raping a minor

Bhiwani News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment and 35,000 rupees fine for raping a minor
भिवानी। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे सुरुचि अटरेजा सिंह की अदालत ने शनिवार को दोषी को 10 वर्ष की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जिला भिवानी की एक महिला ने सिवानी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आठ फरवरी 2024 को आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर सिवानी पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। अदालत ने ढाणी भाकरा निवासी धर्मबीर को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत 10 वर्ष कैद व 20,000 रुपये जुर्माना, धारा 363 आईपीसी में सात वर्ष कैद व 5,000 रुपये जुर्माना तथा धारा 366 आईपीसी के तहत 10 वर्ष कैद व 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय ने जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने सभी थाना व चौकी प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed