फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 cases of cheating registered in 12th class business studies and music exam

Bhiwani News: 12वीं के व्यवसाय अध्ययन व संगीत परीक्षा में नकल के 10 मामले दर्ज

Fri, 29 Mar 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 cases of cheating registered in 12th class business studies and music exam
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को बारहवीं के व्यवसाय अध्ययन व संगीत (सभी विकल्प) विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के 10 मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को 963 केंद्रों पर व्यवसाय अध्ययन व संगीत (सभी विकल्प) विषयों की परीक्षा में 29696 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने सोनीपत व हिसार के उप मंडल हांसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने भिवानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा केंद्र पैरामाउंट स्कूल ऑफ साइंस खापड़वास (भिवानी) पर नकल के चार केस दर्ज हुए। बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में नकल के छह मामले दर्ज किए। प्रदेशभर में शनिवार को 589 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी की ललित कला की परीक्षा में 18424 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

दादरी के पैंतावास कलां परीक्षा केंद्र पर समाजशास्त्र विषय की परीक्षा रद्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि जिला चरखी दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैंतावास कलां पर 28 मार्च को हुई समाजशास्त्र विषय की परीक्षा को परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द कर दिया है। इस केंद्र की अब यह परीक्षा पांच अप्रैल 2024 को परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, नजदीक काठ मंडी पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed