फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bharat Jodo Yatra: Rahul gandhi will go to Kashmir amid Coronavirus alert

Bharat Jodo Yatra: कोरोना की चेतावनी के बीच कश्मीर तक जाएंगे राहुल! जवान-किसान-पहलवान करेंगे राह आसान

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: पार्टी नेता जयराम रमेश ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कहा, हरियाणा में जवान, किसान और पहलवान, राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में हरियाणा के लोगों ने अपना लोहा मनवाया है। राहुल गांधी ने बुधवार को फिरोजपुर झिरका में पूर्व सैनिकों के साथ चर्चा की...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul gandhi will go to Kashmir amid Coronavirus alert
Bharat Jodo Yatra: पूर्व सैनिकों के साथ राहुल गांधी - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra), दिल्ली के निकट मेवात पहुंच गई है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी, 24 दिसंबर को दिल्ली राजघाट पर पहुंचेंगे। इसके बाद दो दिसंबर तक यात्री विश्राम करेंगे। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यात्रा को बाधित करने का इन्होंने नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि कोविड आ रहा है, यात्रा बंद करो। यात्रा को रोकने के लिए नए बहाने बन रहे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। दूसरी ओर, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। इसके चलते प्रदेश में राहुल गांधी के साथ 'जवान-किसान-पहलवान', इन तीनों वर्गों की अलग-अलग बैठ तय कर दी गई। बुधवार को पूर्व सैनिकों के साथ राहुल की बैठक हो चुकी है। शुक्रवार को वे किसानों से मिलेंगे, जबकि यात्रा के दूसरे चरण में उनकी मुलाकात पहलवानों से कराई जाएगी। पहलवानों के साथ दूसरे खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहेंगे।

विज्ञापन

भीड़ से नजर आया 'हुड्डा' को मिला फ्री हैंड

बुधवार सुबह छह बजे राहुल गांधी ने राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था। मेवात के फिरोजपुर झिरका में राहुल गांधी की यात्रा को लोगों की खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के सभी गुट एकजुट हैं। हालांकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान की ओर से फ्री हैंड मिला हुआ है, उनका जलवा देखने को मिला। भले ही यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा एक साथ चल रहे थे, मगर अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुड्डा समर्थक ही नजर आ रहे थे। इनमें भी अधिकांश कार्यकर्ता, हुड्डा के गढ़ यानी रोहतक, सोनीपत, झज्जर आदि जिलों से भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे थे। मेवात, जो विकास के मामले में प्रदेश के अन्य जिलों से पिछड़ा हुआ है, वहां के लोगों ने भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सड़क किनारे खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, राहुल गांधी, कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलेंगे हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय पहलवान

पार्टी नेता जयराम रमेश ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कहा, हरियाणा में जवान, किसान और पहलवान, राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में हरियाणा के लोगों ने अपना लोहा मनवाया है। राहुल गांधी ने बुधवार को फिरोजपुर झिरका में पूर्व सैनिकों के साथ चर्चा की। शुक्रवार को राहुल गांधी, प्रदेश के किसानों से मिलेंगे। इसके बाद यात्रा के दूसरे चरण में उनकी मुलाकात, पहलवानों से होगी। हरियाणा के पहलवानों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवा है। चाहे ओलंपिक खेलों की बात हो या अन्य किसी विश्वस्तरीय मुकाबले की, पहलवानों ने पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मार्च 2005 से लेकर अक्तूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में प्रदेश के पहलवानों एवं दूसरे खिलाड़ियों ने वैश्विक स्तर पर अपना दमखम दिखाया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा पुलिस में सीधे डीएसपी भर्ती किया गया। इनमें क्रिकेटर व बॉक्सर भी शामिल रहे। खिलाड़ियों पर सरकार की ओर खूब धन वर्षा की गई। उसके बाद, भाजपा सरकार में भी यह परंपरा जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 तो अभी दूर है, मगर आज तो एकजुट हैं

भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी खेमे नजर आए। अभी से यह कहना जल्दबाजी होगी कि यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन का 2024 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर पड़ेगा। वजह, इससे पहले भी जब कभी पार्टी हाईकमान से जुड़ा कोई नेता प्रदेश में आया है, तो सभी गुट एक हो जाते हैं। बाद में दोबारा से 'एकला चलो रे' की नीति अपना लेते हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर इस तरह की यात्रा या रैलियों का बड़ा असर इसलिए भी नहीं पड़ता, क्योंकि विधानसभा, लोकसभा चुनाव के चार-पांच माह बाद होते हैं। एक सीमा तक इसका कुछ फायदा वह पार्टी उठा ले जाती है, जो केंद्र की सत्ता में होती है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी केंद्र में रही तो प्रदेश में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम रहे। इसके बाद केंद्र में भाजपा आई, तो हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बन गई। कांग्रेस पार्टी ने कुछ सोच समझकर ही हुड्डा को फ्री हैंड दिया है। कुमारी शैलजा को हटाकर हुड्डा के विश्वस्त उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। हरियाणा से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है, मगर इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा या विधानसभा चुनाव में मिलेगा, उस बाबत कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed