{"_id":"51a8b3d0f07f390a3cbf004a6d7b457b","slug":"attack-on-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में नाकामी पर युवती को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में नाकामी पर युवती को मारा चाकू
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजय नगर निवासी बीए फाइनल के छात्र विक्की ने एक तरफा प्यार में जनता कॉलोनी के एक घर में घुसकर युवती को चाकू मार दिया।
युवती को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश, परंतु उसके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, वैश्य कालेज में बीए फाइनल का स्टूडेंट विक्की जनता कॉलोनी की एक युवती से एक तरफा प्यार करता है।
उसने युवती को अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन उसके परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी। इसके बाद युवक ने अपना आपा खो दिया और युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन ने बताया कि एक तरफा प्यार में युवक ने हमला किया था। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।