फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   attack in revenge killing

हत्या का बदला लेने के लिए किया था हमला

Tue, 01 Oct 2013 09:43 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
attack in revenge killing
पुरानी आईटीआई के पास पुलिस वैन पर हमले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकस्मां में हुए हत्याकांड का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था। वैन पर हमला करने वालों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच नामजद समेत कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में तीन टीमों का गठन किया है। वहीं पीजीआई में भर्ती तीनों कैदियों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन



हमले के बाद मंगलवार को पुलिस ने अदालत परिसर के साथ-साथ कैदियों को लाने व ले जाने वाले पुलिस वाहनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। सोमवार को पुरानी आईटीआई के पास पुलिस वैन पर हमला करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने गांव पाकस्मां निवासी कृष्णा के बयान गांव पाकस्मां निवासी मोनू, सेठी, हिम्मत, सोनू, संदीप सहित अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह बात सामने आई कि 24 मार्च 2011 को गांव पाकस्मां में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका भाई जोगिंद्र घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने नरेश, विकास और राजसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

नरेश व उसके भाई विकास से हत्या का बदला लेने के लिए पुलिस वैन पर उक्त लोगों ने हमला किया था। नरेश के भाई विकास ने हमलावरों की पहचान की है। पुलिस आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


साथ ही कैदियों को लाने व ले जाने वाली पुलिस वैनों की सुरक्षा को लेकर अलग से पुलिस लगा दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अदालत परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed