फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Anil Vij said Violent movement cannot be allowed in Mahatma Gandhi's country

किसान आंदोलन पर विज का बयान: महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती

Sat, 02 Oct 2021 08:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि "किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती । किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें"।

विज्ञापन
Anil Vij said Violent movement cannot be allowed in Mahatma Gandhi's country
अनिल विज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज किसान नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि किसान आंदोलन दिन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती । किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश मे आंदोलन के दौरान हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए क्योंकि जहां अहिंसा के बल पर देश को आज़ादी मिली हो वहां हिंसा का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी समस्या का हल केवल बातचीत है और सरकार किसानों व किसान नेताओं से बातचीत के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - किसानों की मांग पूरी: सरकार का यू-टर्न, हरियाणा और पंजाब में कल से ही शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गृह मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने हरियाणा की ओर से दिल्ली जाने वाले रास्तों को खुलवाने के लिए किसानों के नेताओं व उनके प्रतिनिधियों को बैठक करने के लिए आमंत्रित किया था परंतु किसानों के नेताओं व उनके प्रतिनिधि आये ही नहीं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन की वजह से बन्द रास्तों पर संज्ञान लिया तो हरियाणा सरकार ने रास्ते खुलवाने और किसानों के साथ बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed