फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yuvika came first in the 50 meter race, Shanaya came second

Ambala News: 50 मीटर रेस में युविका रही प्रथम, शनाया रही द्वितीय

Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yuvika came first in the 50 meter race, Shanaya came second
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्ट
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस दिवस भी मनाया गया। इस दौरान स्कूल के एमडी नरेश शर्मा ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा आउटडोर गेमों में प्रतिभागी बनने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी कपूर ने बताया कि लड़कियों की 50 मीटर रेस में युविका प्रथम, शनाया द्वितीय और नूर व नक्षदीप तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लड़कों की 50 मीटर रेस में विहान प्रथम, मनन द्वितीय और गगनदीप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही लड़कियों की फ्रॉग रेस में अहाना प्रथम, कृतिका द्वितीय और एकमप्रीत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता में लड़कों में एकमदीप ने प्रथम, गुरसेक द्वितीय और अर्ज तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की लेमन स्पून रेस में प्रभसुख प्रथम, द्वितीय स्थान पर जीविका और तृतीय स्थान पर परिधि रही। वहीं लड़कों में प्रथम स्थान पर तनिष, द्वितीय स्थान पर आयुष और तृतीय स्थान पर खुश्मीत रहे। थ्री लेग रेस की लड़कियों की श्रेणी में यश्वी और कीरतप्रीत प्रथम, सिमरत और सोनाक्षी द्वितीय, जेसिका और निशिका तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता में लड़कों में तरनजीत और एकमजोत प्रथम, शाहजप्रीत और आदित्य द्वितीय, मनिंदर और अरमान तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सैक रेस प्रतियोगिता में लड़कियों में एकनूर प्रथम, अनिका द्वितीय और प्रभनूर तृतीय स्थान पर रही। वहीं लड़कों में गुनमय प्रथम, आरव द्वितीय और तेजस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी मैच में कक्षा नौवीं से उड़ान प्रथम रही, वहीं द्वितीय स्थान नौवीं मंथन के विद्यार्थियों ने हासिल किया। इसके साथ ही वॉलीबॉल के मैच में 11वीं आर्ट्स के छात्रों ने बाजी मारी। इसमें 11वीं आर्ट्स की टीम प्रथम और 11वीं कॉमर्स की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed