फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   young man died in road accident

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 03 May 2014 01:07 AM IST
अमर उजाला,अंबाला
अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 03 May 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
 young man died in road accident
अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र के मटहेड़ी शेखां चौक के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई  और एक अन्य युवक गंभीर  रूप से घायल हो गया। दोनों युवक सुबह अमीपुर से बाइक पर लखनौर साहिब स्थित जिम जा रहे थे। इस दौरान मटहेड़ी चौक को पार करते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तड़के दोनो को चौड़मस्तपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनो को सिविल अस्पताल में अंबाला शहर में रेफर कर दिया गया। वहीं सिविल अस्पताल अंबाला में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरा युवक अस्पताल में उपचारधीन है।
विज्ञापन

नग्गल थाना एसएचओ ने बताया कि अमीपुर निवासी गुरतेज और लवप्रीत शुक्रवार को बाइक से लखनौर साहिब स्थित जिम जा रहे थे। इस दौरान मटहेड़ी शेखां चौक पार करते समय ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।  इस हादसे में गुरतेज व लवप्रीत को काफी चोटें आई। दोनाें को चौड़मस्तपुर अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को सिविल अस्पताल अंबाला शहर रेफर कर दिया गया।  सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने गुरतेज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक लवप्रीत को भी काफी चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक गुरतेज के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed