फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yoga practice for students

Ambala News: छात्रों को योगासन का कराया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga practice for students
छावनी के जीएमएन कॉलेज में मुफ्त आई चेकअप ​शिविर में विद्यार्थियों के आंखों की जांच करती मेडिकल
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में विशेष योग और गीता समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका जनसंचार विभाग की सहायक प्रो़ सुषमा ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य योग सत्र को गीता के गूढ़ विचारों और पाठों के साथ जोड़ते हुए मन और शरीर के बीच संतुलन बनाना और आंतरिक शांति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: कालीन योग सत्र से हुई। छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इसी तरह रेड रिबन क्लब, यूथ रेडक्रॉस और जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग और एलजे आई इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मुफ्त आई चेकअप शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन किया गया। यह शिविर प्राचार्य डॉ. रोहित के निर्देशन में किया गया। इसमें आंखों की नियमित जांच के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा जीएमएन कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्रो़ मनदीप कौर रही। उन्होंने बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई करार दिया, जो बच्चों के जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज में संगीत विभाग ने फिट इंडिया सप्ताह मनाने के लिए स्वदेशी खेलों के तहत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कई छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed